Delhi Acid Attack: दिल्ली के द्वारका में बुधवार सुबह स्कूल की छात्रा पर एसिड अटैक मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अपराधियों की इतनी हिम्मत आख़िर हो कैसे गई? अपराधियों को सख़्त से सख़्त सज़ा मिलनी चाहिए। दिल्ली में हर बेटी की सुरक्षा हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है।
बता दें कि बाइक सवार दो बदमाशों ने आज एक छात्रा पर एसिड से हमला कर दिया। तेजाब से किए गए हमले में छात्रा बुरी तरह झुलस गई है। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई और लड़की का फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
छात्रा के पिता ने कहा कि हमारी छोटी बेटी दौड़ कर घर आई और कहा कि उसकी बहन पर तेजाब फेंका गया है। दोनों लड़कों ने अपने चेहरे ढके हुए थे, उनकी पहचान अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि तेजाब उनकी बेटी की दोनों आंखों के अंदर चला गया है।
द्वारका डीसीपी बोले- एक लड़कों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
द्वारका के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने कहा कि आज द्वारका के मोहन गार्डन थाने में सूचना मिली कि बाइक सवार 2 लड़कों ने 17 साल की छात्रा पर तेजाब जैसा पदार्थ फेंका है। उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वह 8 फीसदी जली हुई है। एक लड़के को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
जांच के दौरान एक और लड़का मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आया है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। सभी सुरागों पर कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
5 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
6 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
9 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
10 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
10 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
11 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
13 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
13 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
13 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines