हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'आम आदमी आम नहीं तो क्या मशरूम खाएगा?', केजरीवाल की याचिका पर तीखी बहस, कोर्ट ने किया ऑर्डर रिजर्व

Arvind kejriwal lawyers arguments in court: केजरीवाल के वकील ने अदालत को बताया कि सीएम को जेल में सिर्फ तीन बार आम भेजे गए। आठ अप्रैल के बाद उन्हें कोई आम नहीं भेजा गया है। सीएम को 22 साल से शुगर है, उन्हें रोजाना इंसुलिन की जरूरत होती है।

विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

Arvind kejriwal lawyers arguments in court: शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर शुक्रवार को कोर्ट में जोरदार बहस हुई। तिहाड़ जेल में बंद सीएम ने अपनी याचिका में 15 मिनट के लिए डॉक्टर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कराने की मांग की है। वहीं, ईडी ने इसका विरोध करते हुए एम्स के डॉक्टरों की इस पर राय लेने का तर्क रखा है।

22 अप्रैल को कोर्ट सुनाएगी अपना फैसला

राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद याचिका पर 22 अप्रैल तक अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस बीच सीएम की याचिका पर तिहाड़ जेल प्रशासन और ईडी को 20 अप्रैल तक अपना पक्ष कोर्ट के समक्ष दायर करना है।

डायबिटीज होने के बावजूद सीएम आम खाते हैं

अदालत में ईडी और सीएम केजरीवाल की तरफ से पेश हुए वकील की तीखी बहस हो गई। ईडी ने आरोप लगाए की डायबिटीज होने के बावजूद सीएम आम खाते हैं, वे अपनी चाय में चीनी डालकर पीते हैं और आलू-पूरी का सेवन करते हैं। इस पर सीएम के वकील रमेश गुप्ता ने विरोध जताते हुए कहा कि आम आदमी ही आम खा रहा है। ‌आम आदमी आम नहीं खाएगा तो क्या मशरूम खाएगा?

एक बार की आलू-पूरी खाई

केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सीएम 22 साल से मधुमेह से पीड़ित है, उन्हें रोजाना इंसुलिन की जरूरत होती है। 21 मार्च को उनकी गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बाद से वे अपना शुगर चार्ट पालन करने में असमर्थ हैं। वहीं, आगे उन्होंने ईडी के आरोपों पर कोर्ट को स्पष्ट करते हुए बताया कि घर से 48 बार भेजे ग‌ए भोजन में केवल एक बार ही केजरीवाल ने नवरात्र के प्रसाद के रूप में आलू-पूरी खाई है।

केवल तीन बार आम भेजे गए

केजरीवाल के वकील ने अदालत को बताया कि वे अपनी चाय में शुगर फ्री का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा ईडी का उनके आम खाने वाले बयान सरासर गलत है। केजरीवाल को जेल में सिर्फ तीन बार आम भेजे गए। आठ अप्रैल के बाद उन्हें कोई आम नहीं भेजा गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें