CM Arvind Kejriwal: दिल्ली में चलने वाली सरकारी बसों में महिलाओं का किराया नहीं लगता है। लेकिन कई बार दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के ड्राइवरों और कंडक्टरों की लापरवाही भी देखने को मिलती है। ऐसे ही एक लापरवाही पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सख्त एक्शन लिया है। जिससे अब दिल्ली में डीटीसी ड्राइवरों की मनमानी भी बंद हो जाएगी।
महिलाओं को नहीं रोकी बस
दरअसल, सीएम अरविंद केजरीवाल के पास शिकायत पहुंची थी कि डीटीसी बसों के ड्राइवर महिलाओं के लिए बस नहीं रोकते। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जैसे ही यह शिकायत सीएम केजरीवाल के पास पहुंची तो उन्होंने मामले का वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए सख्त एक्शन की बात कही।
सीएम बोले-सख्त एक्शन लिया जा रहा है
सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि कुछ ड्राइवर महिलाओं को देखकर बस नहीं रोकते क्योंकि महिलाओं का सफर फ्री है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बस ड्राइवर के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है।’
सीएम केजरीवाल के ट्वीट के बाद दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘चालक व अन्य स्टाफ की पहचान कर ली गई है। सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी भी चालक द्वारा इस तरह का व्यवहार कतई स्वीकार्य नहीं है। मैं यात्रियों से अपील करता हूं कि वे यदि कहीं भी इस प्रकार की अनियमितता देखे तो तुरंत उसकी वीडियो बना कर साझा करें। सख्त कार्रवाई की जाएगी।’
सीएम ने की बस रोकने की अपील
कैलाश गहलोत ने लिखा कि ‘ मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चालक को बदल दिया गया है और अगले आदेश तक ड्यूटी से हटा दिया गया है। चालक व अन्य स्टाफ के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।’ वहीं एक्शन के बाद सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मेरी सभी ड्राइवर भाइयों और बहनों से अपील है कि तय बस स्टैंड पर बस जरूर रोकें। ऐसी कुछ शिकायतें आयीं हैं कि महिलाओं को देखकर कुछ ड्राइवर बस नहीं रोकते। ये सही नहीं है।’
संबंधित खबरें
दिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
4 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
6 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
11 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
21 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines