हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

48 सेकंड में लूट लिए 80 लाख; पुलिस ने बदमाश किए गिरफ्तार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

दिल्ली पुलिस ने चांदनी चौक इलाके में हुई 80 लाख रुपये की लूट का मामला सॉल्व कर लिया है। पुलिस ने मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वारदात को क्यों अंजाम दिया, इसके पीछे वजह बताई है? वारदात से पहले रेकी की गई थी।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने चांदनी चौक इलाके में व्यापारी के कर्मचारी से हुई 80 लाख की लूट के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने फायरिंग कर बैग छीनने वाले दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। चांदनी चौक के कूचा घासी राम इलाके में व्यापारी के कर्मचारी से दोनों बदमाश पिस्टल के बल पर पैसे छीनकर ले गए थे। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया कैश, एक पिस्टल और 3 कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान समीर (19) और मोहम्मद अली (21) के तौर पर हुई है, दोनों दरियागंज इलाके के रहने वाले हैं। बैग समीर ने छीना, जबकि मोहम्मद अली ने सहयोग किया। समीर का पहले से आपराधिक बैकग्राउंड रहा है।

कर्ज उतारने के लिए रचा प्लान

मोहम्मद अली पहले भी 10 लाख रुपये की लूट के एक मामले में शामिल रहा है। आरोपियों ने कई दिन तक कर्मचारी की रेकी की थी। पुलिस ने एक चौंकाने वाली बात बताई है। आरोपियों को ये तो पता था कि बैग में कैश है, लेकिन 80 लाख रुपये होंगे, ये अंदाजा नहीं था। मोहम्मद अली ने ही लूट की योजना बनाई थी। वह कर्ज में डूबा हुआ है, जिसको उतारने के लिए वारदात को अंजाम दिया। लूट के बाद दोनों में आधी-आधी रकम बांटी जानी थी।

वारदात का वीडियो आया था सामने

वारदात का वीडियो भी वायरल हुआ था। 48 सेकंड में ही आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में लाहौरी गेट थाने में केस दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी ने पिस्टल दिखाया, दूसरे ने बैग छीना। पुलिस को समीर का कोई आपराधिक बैकग्राउंड नहीं मिला है। दोनों ने वारदात से पहले पता लगा लिया था कि कर्मचारी कब कैश लेकर जाता है, कैसे लूट करनी है और कहां से भागना है? इसकी योजना भी पहले ही तैयार कर ली गई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:जमीन बेचे जाने के बाद ही रेलवे की नौकरी कैसे मिली? ED ने लालू प्रसाद यादव से पूछे ये 12 सवाल

यह भी पढ़ें- लालू की पेशी पर बिहार में ‘बवाल’, तेजस्वी के बयान पर नीतीश के सांसद का पलटवार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola