हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Centre Ordinance: दिल्ली अध्यादेश के खिलाफ अरविंद केजरीवाल को मिला DMK का साथ, CM स्टालिन बोले- हम विरोध करेंगे

विज्ञापन

Centre Ordinance: केंद्र सरकार की ओर से लाए जा रहे दिल्ली अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अन्य पार्टियों का समर्थन जुटाने में लगे हैं। गुरुवार को इसी के तहत सीएम केजरीवाल और पंजाब और मुख्यमंत्री भगवंत मान चेन्नई में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन से मिले। मुलाकात के बाद सीएम स्टालिन, सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान से संयुक्त प्रेसवार्ता की। इस दौरान स्टालिन ने केजरीवाल के समर्थन की बात कही।

स्टालिन ने अन्य नेताओं से की समर्थन की अपील

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हमारे अच्छे दोस्त हैं। मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार उपराज्यपाल का इस्तेमाल कर केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और वहां की आप सरकार पर दबाव बना रही है। भाजपा सरकार दिल्ली पर अध्यादेश ला रही है और डीएमके इसका पुरजोर विरोध करेगी। हमने अन्य नेताओं के विचारों पर चर्चा की। स्टालिन ने कहा कि मैं सभी नेताओं से अरविंद केजरीवाल का समर्थन करने की अपील करता हूं।

https://twitter.com/ANI/status/1664247883871436802

विज्ञापन

केजरीवाल बोले- उम्मीद है कांग्रेस साथ देगी

उधर दिल्ली के लिए केंद्र के अध्यादेश पर विपक्षी दलों से समर्थन जुटा रहे आप के राष्ट्रीय संयोजक और सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्टालिन से मुलाकात के बाद कहा कि मैंने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है। मैं उनके जवाब का इंतजार कर रहा हूं। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस हमारा समर्थन करेगी।

बैठक के बाद सभी ने की संयुक्त प्रेसवार्ता

इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के अन्य नेताओं समेत तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से मुलाकात की। सभी लोगों वने एक संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि हमने दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र के अध्यादेश पर चर्चा की है। यह अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि सीएम स्टालिन ने आश्वासन दिया है कि डीएमके आप और दिल्ली के लोगों के साथ खड़ी रहेगी।

विज्ञापन

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola