CBI Raid: केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जल शक्ति मंत्रालय के तहत आने वाली वैपकोस वॉटर एंड पावर कंसल्टेंसी के पूर्व सीएमडी राजेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ दिल्ली, चंडीगढ़, पंचकुला, गुरुग्राम, सोनीपत और गाजियाबाद सहित लगभग 19 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान सीबीआई ने 20 करोड़ कैश बरामद किया है।
ये कैश दो हजार, पांच सौ और दो सौ रुपए के नोटों में मिला है। बंडलों को गिनने के लिए डबल बेड पर रखा तो वह भर गया। कपड़े रखने वाले सूटकेस में भी नोटों की गड्डियां भरकर रखी गई थी।
सीबीआई ने गुप्ता और परिवार पर दर्ज किया केस
सीबीआई ने राजेंद्र कुमार गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने बरामद कैश के अलावा संपत्ति, अन्य कीमती सामानों से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं।
जल शक्ति मंत्रालय के अधीन ये संस्था
वैपकोस वॉटर एंड पावर कंसल्टेंसी जल शक्ति मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में है। यह संस्था भारत और विदेशों में जल, बिजली और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में परियोजनाओं के लिए इंजीनियरिंग परामर्श सेवाएं देती है।
यह भी पढ़ें: Delhi News: रोहिणी में दिनदहाड़े लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार
संबंधित खबरें
फाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
57 mins agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
5 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
5 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
8 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
17 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
19 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
20 hrs agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
22 hrs agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
1 day agoजंतर-मंतर प्रोटेस्ट में यौन शोषण की जांच करेगी CBI, 3 पत्रकारों के आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines