दिल्ली के संत नगर बुराड़ी से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल के लड़के की निर्मम हत्या कर दी गई। लड़के की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका खुद का दोस्त था, जिसने पहले उसे चाउमिन खाने के लिए बुलाया और फिर उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके माता-पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। लेकिन अगले दिन ही किशोर की लाश पास के झील में मिली। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
चाउमिन खाने को बुलाया
यह मामला संत नगर बुराड़ी के पास के मिलन विहार के गली नंबर 5 का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक लड़का कक्षा 9वीं का छात्र था। उसकी पहचान वैभव गर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वैभव के एक दोस्त ने 23 मार्च को फोन करके चाउमिन खाने के लिए बुलाया था। इसके कुछ समय बाद ही वैभव उसके साथ चाउमिन खाने के लिए घर से निकला और फिर वापस नहीं आया। बेटे के घर न लौटने पर माता-पिता परेशान हो गए। वे लोग बार-बार वैभव को फोन लगा रहे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था। वैभव रातभर घर नहीं लौटा। फिर अगले दिन 24 मार्च को वैभव की मां के पास एक फोन आया, जिसमें उन्हें कहा गया कि आपका बेटा हमारे पास है। इसके साथ ही उसने वैभव की मां से 10 लाख की मांग की।
पैसों के इंतजाम का भी नहीं बचा बेटा
इसके बाद 25 मार्च को भलस्वा झील के पास DDA के भिहड़ जंगल में वैभव की लाश मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वैभव की गला काटकर हत्या की गई थी। उसके गले पर 2 दर्जन से ज्यादा बार चाकुओं से वार किया गया। इससे उसका आधे से ज्यादा गला काट दिया गया। अपने बेटे को ऐसी स्थिति में देखकर वैभव के माता-पिता सदमे में हैं। मृतक लड़के के पिता विकास गर्ग ने बताया कि उन्होंने फिरौती में मांगे गए पैसों का इंतजाम भी कर लिया था। इसके बाद भी उनके बेटे की हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें: बिहार के रेलवे स्टेशन पर फिल्मी स्टाइल में डबल मर्डर, पिता-पुत्री को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया
गिरफ्तार हुए 6 आरोपी
पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए फिरौती मांगने वाले फोन नंबर को ट्रेस किया, जिसकी वजह से आरोपी पकड़े गए। गिरफ्तार हुए आरोपियों में 3 ने जुर्म कबूल कर लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले में और भी लोग शामिल है जिनकी तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
27 mins agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
13 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
15 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
21 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
22 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines