Bulldozer Action in Delhi: दिल्ली में तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम का बुलडोजर एक्शन हुआ, जिसे देखकर लोग भड़क गए और विरोध जताते हुए उन्होंने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. आधी रात के बाद अवैध निर्माण हटाने आए प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस टीम पर पथराव किया. उग्र होती भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्के बल का इस्तेमाल किया. आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को खदेड़ा. वहीं 8 लोगों के हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया. इलाके में पूरी रात करीब 30 बुलडोजर अवैध निर्माण हटाते रहे.
दिल्ली पुलिस ने जारी की है एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट इलाके में फैले तनाव के मद्देनजर आस-पास का इलाका सील करके सड़कें बंद कर दी हैं. इसके लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसके अनुसार आज रामलीला मैदान और इसके आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक स्लो होने से भारी जाम हो सकता है. JLN मार्ग, अजमेरी गेट और मिंटो रोड पर ट्रैफिक धीमा रहेगा. दिल्ली गेट, BSZ मार्ग और NS मार्ग पर भी ट्रैफिक पर दबाव रह सकता है.
आज कमला मार्केट गोल चक्कर से हमदर्द बिल्डिंग के आगे से होते हुए आसफ अली रोड तक जाने का रास्ता बंद रहेगा. कमला मार्केट गोलचक्कर से होते हुए JLN मार्ग पर और दिल्ली गेट से JLN मार्ग की तरफ जाने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी. मिरदर्द चौक से होते हुए गुरु नानक चौक की ओर महाराजा रणजीत सिंह मार्ग तक जाने का रास्ता भी कार्रवाई पूरी होने तक बंद रखा जाएगा तो लोग पूरा सहयोग करें.
हाई कोर्ट के आदेश पर हो रही कार्रवाई
सेंट्रल रेंज के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मधुर वर्मा ने बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण हटाया जा रहा था. 7 जनवरी दिन बुधवार को अलसुबह नगर निगम की टीम पुलिस को साथ रामलीला मैदान के पास तुर्कमान गेट इलाके में गई थी, जहां फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण को ढहाना था. चारों तरफ बैरिकेडिंग करके जैसे ही कर्मचारियों ने बुलडोजर एक्शन शुरू किया, लोग नारेबाजी करने लगे. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे भड़क गए और पत्थरबाजी करने लगे. देखते ही देखते उपद्रवियों ने हंगामा मचा दिया.
दवाखाना और बारात घर अवैध निर्माण
मजबूरन पुलिस को उपद्रवियों का दमन करने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा. इसके लिए पहले आंसू गैस के गोले छोड़े. फिर लाठियां भांजते हुए भीड़ को खदेड़ा. हंगामे के चलते पुलिस को अपनी कार्रवाई भी बीच में रोकनी पड़ी. बता दें कि दिल्ली नगर निगम ने रामलीला मैदान क्षेत्र में सर्वे किया था, जिसके मुताबिक मस्जिद से सटा दवाखाना और बारात घर अवैध तरीके से बनाया गया है. हाई कोर्ट से आदेश लेकर नगर निगम की टीम इसी अवैध निर्माण को हटाने के लिए आई थी, लेकिन लोगों के विरोध के चलते टीम अपना काम पूरा नहीं कर पाई है.
संबंधित खबरें
पंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
28 mins agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
2 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
5 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
20 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines