देश की राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को फिर बम की धमकी मिली है. स्कूलों को यह धमकी ईमेल के जरिए मिली है. स्कूलों को धमकी मिलने के बाद खाली करवा लिया गया. छात्रों को घर भेज दिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लक्ष्मी नगर, मयूर विहार और रोहिणी के स्कूलों को कथित तौर पर यह धमकी मिली है. धमकी की जानकारी के मिलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने उन स्कूलों को तुरंत खाली करवाया. स्कूलों की इमारत को पूरी तरह से चेक किया गया.
नहीं मिला कुछ संदिग्ध
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूलों में बम होने की जानकारी सुबह मिली थी. जिसके बाद जिन-जिन स्कूलों को यह धमकी मिली थी, वहां कई टीमों को तैनात कर दिया गया. स्कूल पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने क्लासरूम, कॉरिडोर, प्लेग्राउंड और आस-पास के इलाके को तलाशा. पुलिस ने बताया कि इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. साथ ही पुलिस ने कहा कि अभी स्थिति कंट्रोल में है.
आगे की जांच
सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं. जांच की जा रही है कि यह धमकी किसकी ओर से और क्यों दी गई. बता दें, ऐसी धमकियां पहले भी दिल्ली की स्कूलों को दी जा चुकी हैं.
पेरेंट्स को स्कूल का मैसेज
धमकी मिलने के बाद स्कूलों ने छात्रों के पेरेंट्स को नोटिस भेजा कि आकर अपने बच्चों को स्कूल से ले जाएं, ‘द इंडियन स्कूल’ ने पेरेंट्स को मैसेज भेजा कि “स्कूल को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है. एहतियाती तौर पर, स्कूल से बच्चों को घर भेजा जा रहा है. आपसे अनुरोध है कि नर्सरी से कक्षा 2 तक के छात्रों को 9:30 बजे, कक्षा 3 से 5 तक के छात्रों को 9:45 बजे, कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को 9:55 बजे, कक्षा 9 और उससे ऊपर के छात्रों 10:15 बजे आकर स्कूल से ले जाएं.”
अहल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल को भी इसी तरह की धमकी मिली है. इसके बाद उन्होंने छात्रों की 11:30 बजे छुट्टी करने का फैसला किया. अहल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल की ओर से पेरेंट्स को भेजे गए नोटिस में कहा गया, “आज सुबह ईमेल के जरिए स्कूलों को धमकी मिली है. छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए 11.30 बजे सभी बच्चों की जल्दी छुट्टी करने का फैसला किया है. इन छात्रों में बस या वैन से आने वाले और पैदल स्कूल वाले सभी बच्चे शामिल हैं.”
लक्ष्मी नगर और सादिक नगर के स्कूलों को भी बम की धमकी मिली है.
पहले DU कॉलेजों को मिली थी धमकी
पिछले बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों – देशबंधु कॉलेज और रामजस कॉलेज – को भी इस तरह बम की धमकी मिली थी. इसके बाद दोनों कॉलेज के कैंपस में पुलिस दल, बम निरोधक दस्ता और स्निफर डॉग्स को तैनात किया गया था. सभी जगहों की तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. हाल ही में लाल किले के पास हुए विस्फोट, जिसमें 15 लोग हताहत हुए थे, के बाद सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं.
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
12 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
13 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
14 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
16 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
16 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
18 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
18 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
19 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
22 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines