Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में नगर निगम चुनावों को लेकर प्रचार चल रहा है। अलग-अलग पार्टियां अपने तरीके से लोगों को लुभाने में लगी हैं। इस बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चालू है। बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आप पार्टी के मोहल्ला सभाओं पर कई सवाल खड़े किए।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनावी जुमला छोड़ा है कि वह नगर निगम में आरडब्ल्यूए की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। वह स्थानीय आरडब्ल्यूए को ओर सशक्त करेंगे। वह मीनी पार्षद बनाएंगे।
बीजेपी ने किया 12 घंटे रिसर्च
आगे प्रवक्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस पर बीजेपी ने 12 घंटे रिसर्च किया है। जिसके बाद पता चला है कि पहली बार 2013 में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर स्वराज बिल लेकर आने का वादा किया था। जिससे हर विधानसभा में विकास कार्य करने की बात कही गई थी। प्रवक्ता ने दावा किया कि लेकिन आज तक ऐसा कोई बिल नहीं आया है।
मोहल्ला सभाओं का बजट मिसिंग
मीडिया में आई खबरों का हवाला देते हुए आगे बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मौहल्ला सभा क्रांतिकारी होगा। उन्होंने इस पर एक किताब भी लिखी थी। उन्होंने कहा कि 12 विधानसभाओं में मौहल्ला सभा के लिए कुल करीब 55 लाख रुपए दिए भी गए। लेकिन यह पैसे कहा गए, किस पर खर्च हुए किसी को पता नहीं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विधानसभाओं में 20 करोड़ रुपए दिया जाना था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इन सभाओं का बजट मिसिंग है। जिन जगहों पर पार्क, लाइब्रेरी आदि बननी थी वजह जगह खाली पड़ी हैं। वहां काम रुका हुआ है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
50 mins agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
2 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
10 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
13 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
14 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
17 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
17 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
21 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines