BJP Press Conference: बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘तेजस्वी यादव ने कहा वक्फ कानून को नहीं मानेंगे और उसको उखाड़कर कूड़ेदान में फेंक देंगे। एक बार फिर संवैधानिक संस्थान और बाबा साहब अंबेडकर के किसी की प्रावधान को कूड़े दान में नही फेंकने देंगे।’ इसके साथ ही सुधांशु त्रिवेदी ने RJD और सपा के समाजवाद को सिर्फ ‘नमाजवाद’ बताया।
‘समाजवाद को नमाजवाद में बदलना चाहते हैं’
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ‘इन समाजवादियों को अल्पसंख्यकों की भी परवाह नहीं है। मुल्ला-मौलवियों के सामने सिर झुकाकर वे ‘समाजवाद’ को ‘नमाजवाद’ में बदलना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘पक्के नमाजवादी हैं, आरजेडी हो या कांग्रेस।’ सुधांशु त्रिवेदी आरजेडी और समाजवादी पार्टी की जीत को लेकर कहते हैं कि ‘अगर उनकी सरकार आती है, जो आने वाली नहीं है, तो वे बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को कूड़ेदान में फेंक देंगे और शरिया कानून लागू करेंगे।’
किस देश में शरिया कानून?
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ‘तेजस्वी यादव बिहार में शरिया कानून लागू करना चाहते हैं। ये लोग संविधान को तार-तार करना चाहते हैं।’ उन्होंने सवाल पूछा कि क्या वक्फ कानून इंडोनेशिया, पाकिस्तान और सऊदी अरब में लागू है? कुरान में वक्फ नाम का कोई नियम नहीं है। कुरान में कहा गया है कि जितना हो सके उतना खर्च करो, रोक कर मत रखो। वे बाबा साहब के संविधान का मजाक उड़ाकर उसे मौलवी लिपि में बदलना चाहते हैं।’
उन्होंने कहा कि ‘भाजपा और NDA गठबंधन ने ठान लिया है कि ‘अगर कोई बाबा साहब अंबेडकर के संविधान, उसके किसी भी प्रावधान को कूड़ेदान में फेंकना चाहेगा तो हम ऐसा नहीं होने देंगे।’
ये भी पढ़ें: दिल्ली में 415 किलोमीटर सड़कों पर खर्चे होंगे 950 करोड़ रुपये, अब तक भरे गए 3400 गड्ढे
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
10 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
15 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
17 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines