Objectional Slogan Posters on Delhi Walls: दिल्ली में आज की सुबह जब लोग जगे तो उन्होंने ITO चौक पर रेड लाइट के पास दीवारों पर कुछ पोस्टर लगे देखे। इन पोस्टर्स पर हाथ में बंदूक थामे एक शख्स और सामने हाथ डरे सहमे दिख रहे शख्स का कैरिकेचर बना है। बीच में भाजपा के कमल के फूल वाला लोगो छपा है। ऊपर बड़े-बड़े शब्दों में लिखा है- भाजपा ने दिल्ली को बनाया गैंगस्टरों की राजधानी।
इस पोस्टर को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे दिल्ली में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। क्योंकि पिछले कई दिन से लगातार दिल्ली में आपराधिक वारदातें हो रही हैं, जिनसें लोगों में दहशत फैली हुई है।हालांकि यह पोस्टर्स किसने लगाए हैं? अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन भाजपा का लोगो देखकर लोगों में चर्चा है कि यह पोस्टर्स भाजपा ने लगवाए हैं।
<
पिछले 2 दिन में दिल्ली में हुई वारदातें
बता दें कि दिल्ली के नारायणा इलाके में एक कार शोरूम के मालिक से फिरौती मांगी जा रही थी। पैसे नहीं मिलने पर शोरूम मे घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने उस पर फायरिंग की। दूसरी वारदात महिपालपुर तथा तीसरी वारदात आउटर दिल्ली में हुई। तीनों वारदातों में रंगदारी की बात सामने आई है। इससे दिल्लीभर के व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ है।
बीते दिन नांगलोई में एक सिपाही की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। गुलाबी बाग इलाके में एक सुनार से बदमाश 4 किलो सोना लूटकर फरार हो गए। दिल्ली के ही पूर्वी इलाके में शकरपुर मार्केट में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बर्थडे पार्टी को लेकर लड़कों के 2 गुटों में लड़ाई और गाली गलौज हुई थी।
जुलाई 2024 में दिल्ली के राजौरी गार्डन में रेस्टारेंट में घुसकर शख्स को गोलियों से भून दिया गया था। इसके अलावा भी कई आपराधिक वारदातें, फायरिंग और चाकूबाजी की घटनाएं दिल्ली में पिछले कुछ महीनों में हो चुकी हैं, जिन्हें लेकर दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाए जा रहे हैं और सवाल उठाए जाते रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Whatsapp के खिलाफ FIR क्यों हुई दर्ज? हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने तलब किए डायरेक्टर्स-नोडल अधिकारी
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
2 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
10 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
21 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
23 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines