Delhi CM News: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ही सीएम फेस को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा तेज है। सीएम बनने की रेस में कई नाम सामने आ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि सीएम बनने के लिए परवेश वर्मा का नाम लगभग तय हो गया है। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा।
परवेश वर्मा का सीएम बनना लगभग तय
हालांकि, इससे पहले ही सीएम फेस को लेकर मैराथन शुरू हो गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि राजस्थान की तरह दिल्ली में भी दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला लाया जा सकता है। दिल्ली का सीएम कौन होगा, इसके कई दावेदार सामने आए हैं। हालांकि सबसे मजबूत दावेदार पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे और नई दिल्ली से चुनाव जीतने वाले परवेश वर्मा हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को भी शिकस्त दी है। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम के तौर पर परवेश वर्मा का नाम लगभग तय हो गया है। आरएसएस और बीजेपी में उनके नाम को लेकर सहमति बन गई है।
बता दें कि शनिवार को चुनाव के नतीजे आने के बाद परवेश वर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की थी। परवेश वर्मा के अलावा मुस्तफाबाद सीट से जीते मोहन सिंह बिष्ट, विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, आशीष सूद, सतीश उपाध्याय और पवन शर्मा का नाम भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल बताया जा रहा है।
कौन हैं प्रवेश साहिब सिंह वर्मा?
परवेश वर्मा का जन्म 7 नवंबर 1977 को एक स्थापित राजनीतिक परिवार में हुआ। उनके पिता साहिब सिंह वर्मा भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। वे दिल्ली के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। परवेश के चाचा आजाद सिंह उत्तर दिल्ली नगरपालिका में मेयर रह चुके हैं। 2013 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर मुंडका विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। परवेश वर्मा की शुरुआती पढ़ाई आरके पुरम के दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ी मल कॉलेज से डिग्री हासिल की। परवेश ने अपनी पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री- मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से हासिल की।
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
7 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
18 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
20 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
21 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
22 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
22 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
22 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
23 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines