Bird Flu In Delhi: दिल्ली के चिड़ियाघर में H5N1 फ्लू फैल गया है, जिसके बाद प्रशासन ने आज से अनिश्चितकाल तक के लिए जू को बंद रखने का आदेश दिया है। दिल्ली में तीसरी बार बर्ड फ्लू फैला है। इससे पहले साल 2016 के अक्टूबर में चिड़ियाघर को बंद किया गया था। उस साल 70 से अधिक पक्षियों की मौत हो गई थी। इस साल दिल्ली के चिड़ियाघर में अबतक 1 पक्षी जांघिल की मौत की पुष्टि हुई है। दरअसल, इस बर्ड के मरने के बाद इसे जांच के लिए भोपाल भेजा गया था, जहां पता चला की पक्षी संक्रमित था। इसके बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है।
सभी पशु-पक्षियों के लिए विशेष प्रबंध
चिड़ियाघर बंद करने के आदेश पर प्रशासन का कहना है कि ये वायरस 21 दिनों तक एक्टिव रहता है और दूसरे जानवरों को संक्रमित कर सकता है। इसलिए, कम से कम 21 दिनों का क्वारंटीन जरूरी है। निगरानी बढ़ाई गई है और सभी प्रवासी पक्षियों को अलग-अलग रखा जाएगा। इसके अलावा, चिड़ियाघर में बाघ और शेर के बच्चों का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है क्योंकि कुछ समय पहले ही दिल्ली के चिड़ियाघर में बंगाल टाइगर के बच्चों की इंफेक्शन से मौत हुई थी। फिलहाल, चिड़ियाघर में तकरीबन 1,350 पक्षियों पर निगरानी की जा रही है।
ये भी पढ़ें-देश के युवाओं में बढ़ रहे सिर और गले के कैंसर के मामले, जानें लक्षण और बचाव
इंसानों को कितना खतरा?
दिल्ली एम्स सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के प्रोफसर संजय राय बताते हैं कि इंसानों को सीधे तौर पर इस वायरस का खतरा नहीं है। पक्षियों से इंसानों में बीमारी नहीं फैलती है, मगर जो लोग पोल्ट्री फार्म्स में काम करते हैं, उन्हें इस बीमारी का खतरा बढ़ता है।
बर्ड फ्लू होने के कुछ संकेत ऐसे होते हैं:
- अचानक तेज बुखार आना।
- सर्दी-खांसी होना।
- गले में खराश होना।
- सिरदर्द।
- सांस लेने में कठिनाई।
- बेहोशी या चक्कर आना।
बर्ड फ्लू से इंसान कैसे करें बचाव?
- पक्षियों के संपर्क में न आए।
- साफ-सफाई का ध्यान दें।
- बर्ड फ्लू से संक्रमित इलाकों से दूर रहें।
- पक्षियों का पालन करने वाले लोग मास्क और दस्ताने जरूर पहनें।
ये भी पढ़ें-मुंह से लगातार बदबू आना किस बीमारी का संकेत? जानिए 7 कारण और घरेलू उपाय
संबंधित खबरें
छात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
3 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
5 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
9 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
9 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
12 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
21 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
23 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines