हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में 18 दिसंबर के बाद BS-6 गाड़ियों को ही मिलेगी एंट्री, पेट्रोल-डीजल के लिए दिखाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की समस्या को देखते हुए नियमों में सख्ती की गई है. 18 दिसंबर के बाद से सिर्फ BS-6 वाहनों को ही दिल्ली में एंट्री मिलेगी. पेट्रोल-डीजल लेने के लिए पीयूसी (PUC) सर्टिफिकेट, यानी पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट दिखाना होगा.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Delhi News: दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण की समस्या को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. प्रदूषण की समस्या को कम करने के लिए सख्त नियमों का ऐलान किया गया है. पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने साफ कहा है कि, नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नए नियमों के अनुसार, 18 दिसंबर के बाद दिल्ली में बीएस-6 से नीचे की गाड़ियों की एंट्री बंद कर दी जाएगी. बीएस-6 से नीचे की गाड़ियों को दिल्ली से बाहर जाने के आदेश दिए गए हैं. बता दें कि, बीएस-6 भारत सरकार द्वारा लागू वाहन उत्सर्जन मानक हैं, इनका उद्देश्य वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को कम करना है.

कंस्ट्रक्शन का सामना लाने वाले ट्रक पर बैन

इन सभी के साथ ही कंस्ट्रक्शन मटेरियल लाने वाले वाहनों पर पूरी तरह से बैन किया गया है. इसको लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं. नियमों के मुताबिक, पकड़े जाने पर गाड़ी को सीज कर लिया जाएगा और भारी जुर्माना देना होगा. इसी के साथ ही अधिकारियों को ऐसे मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण को रोकने और कम करने के लिए इन नियमों के सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें – ओलंपिक गेम्स के लिए मेजबानी की दावेदारी पेश करेगा भारत, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा एलान

विज्ञापन

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली वालों से मांगी माफी

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने बयान में दिल्ली के लोगों से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि, ‘मैं दिल्ली की जनता से माफी चाहता हूं, ऐसा संभव नहीं है कि, कोई सरकार 9-10 महीनों में प्रदूषण को पूरी तरह से साफ कर सकें, लेकिन आपको बताना चाहूंगा कि, हमारी सरकार ने आम आदमी पार्टी से बेहतर काम किया है. बेहतर तरीके से AQI को कम किया है. इसी तरह काम करने से दिल्ली की हवा को साफ करना संभव हो पाएगा’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola