BBC Documentary Row: दिल्ली विश्वविद्यालय की आर्ट्स फैकल्टी के बाहर हंगामा करने वालों छात्रों के खिलाफ जांच के लिए शनिवार को सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस पैनल का मकसद डीयू परिसर में अनुशासन लागू करने और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। यह कमेटी 27 जनवरी को आर्ट्स फैकल्टी के बाहर हुए छात्रों के हंगामे की घटना की जांच करेगी।
https://twitter.com/ani_digital/status/1619302771513237504?s=20&t=ZTf4tsy7-aiJwv9M98t2dw
यह सात लोग हैं शामिल
जानकारी के मुताबिक डीयू प्रॉक्टर रजनी अब्बी की अध्यक्षता वाली यह समिति 30 जनवरी को शाम 5 बजे तक अपनी रिपोर्ट कुलपति योगेश सिंह को सौंपेगी। इस पैनल में वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर अजय कुमार सिंह, संयुक्त प्रॉक्टर प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह, सामाजिक कार्य विभाग के प्रोफेसर संजय रॉय, हंसराज कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर रामा, प्रोफेसर दिनेश खट्टर, प्राचार्य और गजे सिंह शामिल हैं।
सीआरपीसी की धारा 144 लगाई गई
बता दें 27 जनवरी को आर्ट्स फैकल्टी गेट नंबर 4 के बाहर छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। छात्रों ने पीएम मोदी पर विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया था। इसके अलावा आर्ट्स फैकल्टी के बाहर सीआरपीसी की धारा 144 लगाई गई थी।
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
1 hr ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
1 hr agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
5 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
8 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
8 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
10 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
23 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines