दिल्ली में अब आयुष्मान भारत योजना को लागू किया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच एमओयू (MoU) साइन हो चुका है। इस योजना के तहत 10 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, समेत कई मंत्री और नेता उपस्थित थे।
जेपी नड्डा का केजरीवाल पर तीखा हमला
इस कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “हम 2018 से लगातार कह रहे थे कि दिल्ली के लोगों के साथ अन्याय मत करो। हमने कहा, ‘केजरीवाल, जाग जा।’ लेकिन वो नहीं माने। वे कहते थे कि मोदी जी को अगला जन्म लेना होगा, लेकिन इस चुनाव में जनता ने ऐसा सबक सिखाया कि उन्हें धूल चटा दी। उनका अहंकार ही उन्हें ले डूबा।”
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “जब गलत जगह बटन दबता है, तो दारू निकलती है… यही तो अब तक होता आया है।” जेपी नड्डा ने आगे कहा कि केजरीवाल के अहंकार और वहम ने दिल्लीवासियों को बहुत नुकसान पहुंचाया है। योजना दिल्ली में लागू न हो, इसके लिए सौरभ भारद्वाज कोर्ट में केस लड़ रहे थे, लेकिन जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
जेपी नड्डा ने यह भी बताया कि 10 अप्रैल को पीएम-ABHIM योजना के तहत एक और MoU साइन किया जाएगा, जिससे दिल्ली का स्वास्थ्य ढांचा और मजबूत होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “अब लोगों को बीमा कंपनियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जब आप अस्पताल में भर्ती होंगे, तब इलाज होगा और डिस्चार्ज होते ही अस्पताल को सीधे सरकार भुगतान कर देगी।”
जेपी नड्डा ने अंत में कहा कि सभी को यह समझना पड़ेगा कि गलत फैसले का क्या नतीजा होता है और सही फैसले से कितना फर्क पड़ता है। गलत फैसले का नतीजा यह हुआ कि जो अधिकार और सुविधाएं आपको मिलनी चाहिए थीं, उनसे केजरीवाल के वहम ने आपको वंचित कर दिया। एक तरफ वे कहते थे कि केंद्र मदद नहीं करता, और हम कहते थे कि ले लो भैया!”
संबंधित खबरें
दिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
24 mins agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
12 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
13 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
18 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
20 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
20 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
21 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
22 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
1 day agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines