Atishi On Delhi BJP Government: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में महिला समृद्धि योजना को लेकर एक बड़ा ऐलान किया। जिसमें कहा गया कि 8 मार्च को 2500 रुपये वाली स्कीम शुरू कर दी जाएगी। बीते दिन सभी को इंतजार था कि आज इस योजना को शुरू करने का ऐलान किया जा सकता है। हालांकि, 8 मार्च को भी इसको लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया। इस पर AAP नेता और पूर्व सीएम आतिशी ने दिल्ली की नई सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने योजना को लेकर कहा कि 8 तारीख को इसका ऐलान होने वाला था, लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है।
जुमला निकली पीएम की गारंटी
पूर्व सीएम आतिशी ने कहा, महिलाओं से वादा किया था कि 8 मार्च को 2500 रुपये की पहली किस्त दी जाएगी। इसका ऐलान पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। उन्होंने आगे लिखा कि केवल उन्होंने पैसे नहीं दिए, बल्कि योजना के पैरामीटर भी नहीं बताए गए हैं। आगे कहा गया कि रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कैसे और कब से किया जाएगा, इसको लेकर भी अभी तक कुछ तय नहीं किया गया। आतिशी ने कहा कि सरकार ने कल चार सदस्यीय समिति बनाई। यह सभी जानते हैं कि जब किसी चीज को ठंडे बस्ते में डालना हो, तो उस पर विचार करने के लिए एक समिति बनाई जाती है। उन्होंने इस योजना को मोदी जी की गारंटी एक ‘जुमला’ बताया।
मोदी जी ने महिलाओं को दिया धोखा- आतिशी
आतिशी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह बिल्कुल साफ हो गया कि पीएम मोदी ने दिल्ली की महिलाओं को धोखो दे दिया है। आज के बाद देशभर के लोग पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा नहीं करेंगे। आतिशी ने कहा कि इन कामों में देरी लगती है, इस बात को पता पीएम को पहले से नहीं था। अगर उन्हें पता है तो उन्होंने जानबूझकर महिलाओं से झूठ बोला? पीएम को पता था कि वह एक महीने में इस योजना का काम नहीं पूरा कर पाएंगे, फिर भी उन्होंने झूठ बोला। इसके पहले भी आतिशी योजना के शुरू होने को लेकर कई बार सरकार पर हमला बोल चुके हैं।
ये भी पढ़ें: महिला दिवस पर CM रेखा गुप्ता का महिलाओं काे तोहफा, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
2 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
5 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
6 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
8 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
8 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
15 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
1 day agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines