Atishi on AAP 21 MLA Suspened: दिल्ली विधानसभा सत्र की शुरुआत के साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) के कई विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया था। इस लिस्ट में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना का नाम भी शामिल था। वहीं अब आतिशी ने इस निलंबन पर चुप्पी तोड़ी है। आतिशी का कहना है कि जय भीम का नारा लगाने के कारण AAP के 21 विधायकों को सस्पेंड किया गया है।
आतिशी ने तोड़ी चुप्पी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने सत्ता में आने के बाद तानाशाही की सारी हदें पार कर दी हैं। AAP के विधायकों को जय भीम का नारा लगाने के कारण 3 दिन के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। AAP के विधायकों को विधानसभा परिसर में भी आने की अनुमति नहीं मिली। दिल्ली विधानसभा के पूरे इतिहास में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में हल्की बारिश के साथ सुबह की शुरुआत; IMD ने जारी किया 2 दिनों का येलो अलर्ट
क्या था पूरा मामला?
खबरों की मानें तो दिल्ली विधानसभा के पहले दिन जब उपराज्यपाल वीके सक्सेना सदन को संबोधित कर रहे थे, तभी AAP के 21 विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। ऐसे में उपराज्यपाल के भाषण में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए विधानसभा स्पीकर ने आतिशी समेत AAP के सभी 21 विधायकों को 3 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया।
डिप्टी सीएम ने रखा था निलंबन का प्रस्ताव
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा ने AAP विधायकों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा था। सदन में इस पर वोटिंग करवाई गई। प्रवेश वर्मा के प्रस्ताव को बहुमत मिलने के बाद स्पीकर ने 27 और 28 फरवरी को उन्हें विधानसभा से सस्पेंड कर दिया।
CAG रिपोर्ट पर हुआ हंगामा
दिल्ली विधानसभा के स्पीकर वीजेंद्र गुप्ता का कहना है कि सदन में CAG रिपोर्ट पर चर्चा हो रही थी। ऐसे में सभी का ध्यान भटकाने के लिए AAP के विधायकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। AAP नहीं चाहती कि लोगों को सच का पता चले। बता दें कि मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में CAG की रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें दिल्ली सरकार पर आरोप था कि 2021-22 के दौरान 2000 करोड़ का शराब घोटाला हुआ है।
यह भी पढ़ें- Delhi Metro Golden Line Update: तुगलकाबाद-एरोसिटी कॉरिडोर पर एक और उपलब्धि
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
13 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
16 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
18 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
19 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
20 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
22 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
23 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines