Atishi Marlena Next CM of Delhi: आतिशी मार्लेना दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। वे सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। आतिशी केजरीवाल कैबिनेट में सबसे भारी भरकम मंत्रालय संभालने वाली मंत्री रही हैं। सीएम के दावेदारों की रेस में उनका नाम सबसे आगे चल रहा था। विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लग गई। 17 सितंबर को सुबह सीएम केजरीवाल के घर पर विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इसमें सर्वसम्मति से नए नेता का चुनाव किया गया। पंजाबी राजपूत परिवार से ताल्लुक रखने वाली आतिशी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। ऐसे में सवाल यह है कि कैसे आतिशी सीएम की रेस के अन्य दावेदारों को पछाड़ते हुए सीएम की कुर्सी तक पहुंचीं। इससे पहले सौरभ भारद्वाज, राघव चड्ढा, गोपाल राय, कैलाश गहलोत और सुनीता केजरीवाल का नाम भी चर्चा में था।
1.दिल्ली शराब नीति मामले में जब केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जेल में थे तब आतिशी ने सरकार और संगठन में अपनी भूमिका बखूबी निभाई। उन्होंने मीडिया और विपक्ष के सामने सरकार का पक्ष मजबूती से रखा। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के लिए केजरीवाल ने आतिशी के नाम की सिफारिश की थी।
2.आतिशी 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप पार्टी में शामिल हुए थीं। इसके बाद चुनाव में आप का घोषणा पत्र तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ेंः केजरीवाल के बाद दिल्ली की नई सीएम होंगी आतिशी, मुख्यमंत्री ने विधायकों की बैठक में किया ऐलान
3.आतिशी को केजरीवाल का सबसे करीबी और ईमानदार होने का इनाम मिला। वे केजरीवाल कैबिनेट में सिसोदिया के बाद सबसे भरोसेमंद मंत्रियों में से एक हैं। इसके अलावा उनकी तेज तर्रार छवि और मीडिया को अच्छे से हैंडल करने की खूबी के कारण वे अन्य दावेदारों को पछाड़ते हुए सीएम की कुर्सी तक पहुंचीं।
4.आतिशी पहली बार 2020 में पहली बार कालकाजी विधानसभा से विधायक बनीं और 9 मार्च 2023 को पहली बार मंत्री। इसके बाद अब 17 सितंबर 2024 को सीएम की कुर्सी तक पहुंच गईं। इससे पहले वे सरकार में शामिल मनीष सिसोदिया की एडवाइजर थीं। उनके जेल जाने के बाद शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार भी उन्होंने ही संभाला।
ये भी पढ़ेंः CM केजरीवाल ने क्यों किया इस्तीफे का ऐलान? AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रिवील की वजह
संबंधित खबरें
सौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
2 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
12 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
14 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
19 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
21 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines