Atishi CM House Controversy: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की रणभेरी बज चुकी है। चुनाव आयोग के अनुसार दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा, वहीं नतीजे 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे। इस बीच सीएम हाउस को लेकर बीजेपी और आप एक-दूसरे पर हमलावर है। सीएम आतिशी ने मंगलवार को कहा कि उसे 3 महीने में दूसरी बार सीएम आवास से निकाला गया। इस पर आज बीजेपी ने आप और केजरीवाल से सवाल पूछे हैं।
बीजेपी ने पहला सवाल सीएम से पूछते हुए कहा आतिशी ने तीन महीने तक घर का कब्जा क्यों नहीं लिया? भ्रष्टाचार का अड्डा शीशमहल की जांच ईडी और सीबीआई कर रही है। घर के आवंटन की शर्त थी कि आतिशी जांच एजेंसियों का सहयोग नहीं करेंगी, लेकिन उन्होंने जानबूझकर घर का कब्जा नहीं लिया, ताकि घर बंद रहे और जांच एजेंसियों का काम बाधित हो।
1.बीजेपी ने अगला सवाल मीडिया को लेकर पूछा कि इतने दिनों तक आखिरी मीडिया के लिए शीशमहल के दरवाजे क्यों नहीं खुले?
2.जब दिल्ली कोरोना जैसी महामारी से जूझ रही थी, तब आप शीशमहल का निर्माण क्यों करवा रहे थे?
3.पीडब्ल्यूडी की इंवेंटरी में लिखे सामान कहां से आए?
4.टाॅयलेट चोरी किसने किया?
5.क्या केजरीवाल अब फिरोजशाह वाले घर में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं?
6.पीडब्ल्यूडी की इंवेंटरी के अलावा जो सामान अलग से मंगाए गए उसका भुगतान कैसे हुआ?
7.बार-बार टेंडर में बदलाव क्यों करना पड़ा?
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में 37 साल तक क्यों नहीं हुए विधानसभा चुनाव? पहले चुनाव में बीजेपी ने रचा था इतिहास
पीडब्ल्यूडी ने जारी किया लेटर
बता दें कि सीएम आवास को लेकर आतिशी के दावों के बाद पीडब्ल्यूडी ने एक लेटर जारी कर उनके दावों को खारिज कर दिया। पीडब्ल्यूडी ने कहा आतिशी कभी सीएम आवास में रहने आई ही नहीं। पीडब्ल्यूडी ने कहा कहा आतिशी से करीब 6 बार सीएम आवास का पजेशन लेने के लिए कहा गया, लेकिन वे नहीं मानीं।
पीडब्ल्यूडी ने बताया कि नियमों के अनुसार जिसे आवास अलाॅट किया जाता है, वह अगर हैबिटेबिलिटी सर्टिफिकेट जारी होने के पांच वर्किंग डे के अंदर अगर पजेशन नहीं लिया जाता है तो आवंटन स्वतः ही रद्द हो जाता है।
ये भी पढ़ेंः शीशमहल के बाद राजमहल दिखाएंगे… CM आवास के बाहर धरने पर बैठे AAP सांसद संजय सिंह
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 hr ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
3 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
4 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
5 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
5 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
6 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
7 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
7 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines