Atishi vs Police at Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा के सत्र का आज तीसरा दिन है। विधानसभा में विपक्ष की नेता और आप विधायक आतिशी की आज विधानसभा के गेट पर पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। आतिशी ने पूछा कि उन्हें विधानसभा में क्यों नहीं घुसने दिया जा रहा है? जिस पर पुलिसकर्मी ने जवाब देते हुए कहा कि स्पीकर का आदेश है कि आप विधायकों नही घुसने दिया जाए। इस पर आतिशी भड़क गईं और आदेश की काॅपी मांगने लगी। आतिशी ने कहा कि आप मुझे कागज दिखाइए।
ये भी पढ़ेंः आतिशी समेत AAP के 21 MLA क्यों हुए सस्पेंड? पूर्व CM ने बताया पूरा सच
इससे पहले पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी बता रहे हैं कि उनके पास स्पीकर से आदेश आए हैं कि आम आदमी पार्टी के विधायकों को गेट पर ही रेाक दिया जाए। उन्हें विधानसभा के अंदर ना आने दिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार हुआ है कि चुने हुए विधायकों को विधानसभा परिसर में नहीं जाने दिया जा रहा है।
विधानसभा पहुंचे अमानतुल्लाह खान
पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी वालों ने सरकार आते ही तानाशाही की हदें पार कर दी हैं। जय भीम के नारे लगाने पर आप विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया। आज विधानसभा में नहीं घुसने दिया जा रहा। देश के संसदीय इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि चुने हुए विधायकों को परिसर में अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा। दिल्ली विधानसभा सत्र के तीसरे दिन आप विधायक अमानतुल्लाह खान विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि आप विधायकों के साथ अन्याय हो रहा है। मैं सदन में इसकी आवाज उठाऊंगा।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली विधानसभा में आज डिप्टी स्पीकर चुने जाएंगे मोहन सिंह बिष्ट, CAG रिपोर्ट पर होगी चर्चा
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
18 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
19 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
20 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
20 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
20 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
23 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines