Arvind Kejriwal Petition in Supreme Court: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाए जाने की मांग की है। केजरीवाल ने याचिका में मांग की है कि उनकी जमानत 7 दिन और बढ़ा दी जाए।
उन्होंने दलील दी है कि 21 मार्च को उनकी गिरफ्तारी हुई दी। वे 10 मई तक जेल में रहे और उनका 7 किलो वजन घट गया कीटोन लेवल भी बढ़ा है, ऐसे में वे अपनी जांच कराना चाहते हैं, क्योंकि लक्षण गंभीर होने की संभावना है। इसलिए वे मैक्स अस्पताल में PET-CT स्कैन और कई अन्य टेस्ट करवाना चाहते हैं, इसके लिए उनकी जमानत अवधि बढ़ा दी जाए, ताकि जेल के बाहर रहते हुए वे अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निदान कर लें। परिवार को भी उनकी हेल्थ संबंधी संतुष्टि हो जाएगी।
यह भी पढ़ें:2 नर्सों 5 पड़ोसियों ने जान दांव पर लगा बचाए 5 नवजात; बताई दिल्ली बेबी केयर सेंटर में अग्निकांड की आंखोंदेखी
गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित
बता दें कि केजरीवाल को लोकसभा चुनाव प्रचार करने के लिए एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत मिली हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने गत 10 मई को उन्हें अंतरिम जमानत दी थी और 2 जून को सरेंडर करने का आदेश दिया था, लेकिन 2 जून से पहले ही उन्होंने याचिका दायर करके अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने की मांग की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल को ED ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाया है।
ED ने उन्हें केस का मास्टरमाइंड बताया है। ED ने उन्हें 9 समन देने के बाद गत 21 मार्च को उनके घर से गिरफ्तार किया था। 22 मार्च से 31 मार्च तक उन्हें रिमांड पर लिया गया और एक अप्रैल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया। इस बीच उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। गत 17 मई को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। संजय सिंह को भी जमानत मिल चुकी है।
लगातार भाजपा और PM मोदी पर केजरीवाल हमलावर
बता दें कि अरविंद केजरीवाल आजकल लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटे हैं। 10 मई को जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आते ही उन्होंने अपने तेवर दिखा दिए थे। वे देशभर में चुनावी रैलियां और रोड शो करते हुए लगातार भाजपा और PM मोदी पर हमलावर हैं। उन्होंने जेल से बाहर आकर अपनी आम आदमी पार्टी की तरफ से 10 गारंटियां भी देश की जनता को दी हैं।
यह भी पढ़ें:चिंगारी यहां भड़की थी…CCTV फुटेज आया सामने, देखिए राजकोट TRP गेम जोन कैसे बना भट्ठी, जिंदा जले 32 लोग?
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 hr ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
2 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
4 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
16 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
19 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
22 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
1 day agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
1 day agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines