Arvind Kejriwal On Republic Day Eve : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कहा कि हम दिल्ली में सरकार रामराज्य की अवधारणा से प्रेरणा लेकर चला रहे हैं। हमारी सरकार 10 सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोई भूखा न सोए यह सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार गरीबों को मुफ्त राशन और बेघरों को रैन बसेरों में आश्रय व भोजन उपलब्ध करा रही है। सभी को एक समान व अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और 24 घंटे मुफ्त बिजली के साथ गरीबों को निशुल्क पानी भी दे रहे हैं।
केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार बुजुर्गों को तीर्थयात्रा करा रही है। आज के समय में देश में सबसे कम महंगाई दिल्ली में है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। हम प्रयास करेंगे कि आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अयोध्या दर्शन कराने लेकर जाएं।
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल ने ये बातें छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित एक समारोह के दौरान कहीं। यहां उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के सुरक्षित रखने और विकास में योगदान देने वाले हर व्यक्ति को हम सलाम करते हैं।
उन्होंने कहा कि हम अपने सभी जांबाज सैनिकों को सलाम करते हैं जिन्होंने आजादी के बाद 75 साल तक सीमा पर अपनी जान की बाजी लगाकर हमारी रक्षा की। हम उन किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, वैज्ञानिकों, महिलाओं और युवाओं को भी सलाम करते हैं, जिन्होंने देश के विकास में योगदान दिया।
बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा सबसे जरूरी सिद्धांत है रोजगार के मौके तैयार करना। बेरोजगारी इतनी फैल गई है कि बच्चे डिग्री लेकर घूम रहे हैं। उनके पास रोजगार नहीं है। बेरोजगारी आज देश के सामने सबसे बड़ी समस्या बन गई है। इस समस्या को दूर करने के लिए हमने कई प्रयास किए हैं।
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
1 hr agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
5 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
23 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines