AAP Minister Atishi Claim : दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल को दवा नहीं दी जा रही है। वे 30 साल से शुगर पेशेंट हैं। उनका शुगर लेवल 300 तक पहुंच गया है, लेकिन उन्हें इंसुलिन नहीं दी जा रही है। आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री आतिशी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा आरोप लगाया है। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि एक फरवरी से अरविंद केजरीवाल इंसुलिन रेवेर्सल प्रोग्राम (Insulin Reversal Program पर थे। डॉक्टर की करीबी देखरेख में उनकी इंसुलिन बंद थी, लेकिन गिरफ्तारी के बाद यह प्रोग्राम बंद हो गया। अब उनका शुगर लेवल लगातार बढ़ रहा है और 300 तक पहुंच रहा है। अरविंद केजरीवाल तिहाड़ प्रशासन से इंसुलिन मांग रहे हैं, लेकिन उनको नहीं दी जा रही है। ये कैसा घिनौना षड्यंत्र है कि अरविंद केजरीवाल की इंसुलिन रोकी जा रही है?
यह भी पढ़ें : क्यों जेल में बिगड़ रही सीएम अरविंद केजरीवाल की सेहत? ED ने बताई वजह
घर के खाने को रोकने की कोशिश
आतिशी ने आरोप लगाया कि जेल में सीएम केजरीवाल को मारने की साजिश रची गई है। उनके घर के खाने को भी रोकने का प्रयास किया जा रहा है। ईडी झूठ बोल रही है कि मुख्यमंत्री मीठी चाय पी रहे हैं और मिठाई खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या नवरात्रि के पहले दिन अरविंद केजरीवाल प्रसाद के तौर पर आलू-पूड़ी नहीं खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्री समेत इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर, देखें पूरी List
ईडी ने लगाया था बड़ा आरोप
आपको बता दें कि ईडी के वकील जुहैब हुसैन ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करते हुए कहा कि घर का खाना खाने से अरविंद केजरीवाल का शुगर बढ़ा। घर से केजरीवाल को आलू पूड़ी, आम, मिठाई और मीठी चीजें खाने के लिए दी जा रही हैं। वे मीठी चाय पी रहे हैं। इसे लेकर आतिशी ने कहा कि ईडी झूठ बोल रही है।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
9 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
13 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
18 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
20 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines