Arvind Kejriwal Letter to Mohan Bhagwat: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने RSS प्रमुख को लिखे खत में 5 बड़े सवाल पूछे हैं। केजरीवाल का कहना है कि देश के मौजूदा हालात काफी चिंताजनक हैं। भाजपा सरकार की नीतियां देश के लिए हानिकारक हैं और अगर यही स्थिति रही तो देश का लोकतंत्र खतरे में आ सकता है।
1. पार्टियों के नेताओं को तोड़ना सही है?
अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा कि ED-CBI की धमकी से लेकर लालच देकर दूसरी पार्टी के नेताओं को तोड़ा जा रहा है। सरकारें गिराई जा रही हैं। क्या इस तरीके से चुनी हुई सरकारों को गिराना सही है? क्या RSS को यह मंजूर है?
यह भी पढ़ें- BJP के वार पर केजरीवाल का पलटवार; दिल्ली चुनाव से पहले छिड़ी ‘पोस्टर वॉर’
2. BJP ने भ्रष्ट नेताओं से मिलाया हाथ
अरविंद केजरीवाल का कहना है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कई नेताओं को भ्रष्ट करार दिया और कुछ दिन बाद उन्हें बीजेपी में शामिल कर किया। क्या RSS को यह सब देखकर दुख नहीं होता? RSS ने ऐसी बीजेपी की कल्पना की थी?
3. पीएम मोदी को गलत काम करने से रोका?
अरविंद केजरीवाल ने RSS प्रमुख से पूछा कि क्या आपने कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गलत काम करने से रोकने की कोशिश की? अगर बीजेपी गलत रास्ते पर जाए तो उसे सही रास्ता दिखाना RSS की जिम्मेदारी है।
4. नड्डा के बयान पर क्या है राय?
अरविंद केजरीवाल का कहना है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि बीजेपी को RSS की जरूरत नहीं है। इस पर आपकी क्या राय है?
यह भी पढ़ें- Delhi Assembly Elections 2025: ‘आप’ के लिए राह नहीं आसान, गठबंधन छोड़ दिल्ली चुनाव में इन पार्टियों ने मारी एंट्री
5. पीएम मोदी कब होंगे रिटायर?
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने 75 साल बाद रिटायर होने का कानून बनाया था। इसी कानून के अंतर्गत लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी रिटायर हो गए थे। क्या यह कानून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लागू नहीं होना चाहिए?
पहले भी पूछ चुके हैं सवाल
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत से ये सवाल पूछे हैं। पिछले साल सितंबर 2024 में जंतर-मंतर पर जनसभा के दौरान भी केजरीवाल ने RSS चीफ से यही 5 सवाल पूछे थे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के इन 6 मंदिरों पर चलेगा बुलडोजर, रुकवाने के लिए CM आतिशी ने LG को लिखी चिट्ठी
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
15 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
17 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
17 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
18 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
18 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
22 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
23 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
1 day agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines