Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वे दिल्ली के लोगों के बीच रहने के लिए सरकारी बंगला छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि मैंने राजनीतिक दबाव से नहीं बल्कि नैतिक कारणों से सीएम पद से इस्तीफा दिया है। दरअसल, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘जनता की अदालत’ को संबोधित कर रहे थे।
केजरीवाल अगले कुछ दिन में छोड़ देंगे सरकारी आवास
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं अगले कुछ दिनों में सीएम आवास छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि मेरे पास दिल्ली में कोई घर नहीं है। उनका कहना था कि राजनीति में रहते हुए पिछले दस सालों में मैंने सिर्फ सम्मान और प्यार कमाया है।
रहने के लिए अपना घर दे रहे लोग
केजरीवाल ने कहा कि जब लोगों को पता चला कि मैं सरकारी आवास छोड़ रहा हूं तो अब लोग मेरे पास आ रहे हैं और मुझे रहने के लिए अपना घर देने की पेशकश कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी श्राद्ध चल रहे हैं, इसके बाद नवरात्रि आएंगे फिर मैं आप में से किसी एक के घर में आकर रहूंगा।
अरविंद केजरीवाल ने बताया कब होता है दुख?
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं भारत माता के लिए, देश की राजनीति को बदलने के लिए खड़ा हूं। अगर मुझे पैसे कमाने होते तो मैं आयकर विभाग में काम करते हुए ऐसा कर सकता था। उन्होंने आगे कहा कि राजनेताओं की चमड़ी मोटी है, उन्हें आरोपों की परवाह नहीं है। लेकिन मुझे तब परवाह होती है जब भाजपा मुझे चोर या भ्रष्ट कहती है, इससे मेरा दिल टूट जाता है।
ये भी पढ़ें: बच्चों की फीस भरने के लिए भीख मांगी… मनीष सिसोदिया का चौंकाने वाला खुलासा; पहली बार सुनाया गिरफ्तारी का किस्सा
ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal के इस्तीफे पर दिल्ली की जनता का राय? देखिए जंतर मंतर से ये स्पेशल रिपोर्ट
संबंधित खबरें
छात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
6 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
8 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
12 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
12 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
15 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
1 day agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 day agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines