हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

करवटें बदलते रहे, छोटे बिस्तर से परेशान; कैसी कटी जेल में Arvind Kejriwal की पहली रात, कैसे हुई सुबह की शुरुआत?

Arvind Kejriwal Tihar Jail Update: शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं। उन्हें उनकी सेल में अकेले रखा गया है। वहीं पहली रात केजरीवाल थोड़ा परेशान और काफी थके हुए नजर आए। आइए जानते हैं कि तहाड़ में उनकी शुरुआत कैसे हुई?

विज्ञापन
Arvind Kejriwal Delhi Liquor Policy Case

Arvind Kejriwal Tihar Jail Latest Update: दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। दोपहर में प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। जज कावेरी बावेजा ने ED की दलीलें सुनने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हालांकि कोर्ट जाने से पहले केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता से मिले और उनके साथ कुछ मिनट भी बिताए, लेकिन कोर्ट से तिहाड़ जेल पहुंचने के बाद अरविंद केजरीवाल काफी परेशान नजर जाए। जेल सूत्रों से यह जानकारी सामने आई है कि दिन में कोर्ट में पेशी से लेकर तिहाड़ जेल पहुंचने के बीच केजरीवाल काफी थके हुए लगे।

आइए जानते हैं कि तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल की पहली रात कैसे कटी और आज सुबह की शुरुआत कैसे हुई?

विज्ञापन

 

केजरीवाल को ठीक से नींद नहीं आई

तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में पहली रात का घर से आया हुआ खाना दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि जेल में उन्हें बेचैनी हुई, क्योंकि छोटी-सी सेल है। छोटी-सी जगह है। बिस्तर भी बदल गया है, जो उनके घर वाले बिस्तर से काफी छोटा है। इस वजह से वह परेशान रहे और रातभर करवटें बदलते रहे। हालांकि उन्होंने परेशानी की शिकायत नहीं की, लेकिन उन्हें देखकर जेल कर्मियों ने अंदाजा लगाया है कि उन्होंने तिहाड़ के सेल में ठीक से नींद नहीं आई।

 

केजरीवाल को दी गई बिना मीठे वाली चाय

जेल सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल सुबह 6 बजे से पहले उठ गए थे। उन्होंने चाय और बिस्किट खाए। क्योंकि उन्हें डायबिटीज है, इसलिए उन्हें शुगर फ्री चाय दी गई। केजरीवाल को डॉक्टर के द्वारा उन्हें दी गई दवाइयां और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। केजरीवाल को पढ़ने के लिए 3 किताबें, एक टेबल-कुर्सी भी दी गई है। उनकी टेबल पर शुगर सेंसर, ग्लूकोमीटर, इस्बगोल, ग्लूकोज और टॉफियां रखी गई हैं। जैसे कि केजरीवाल ने मांग की थी, कोर्ट की परमिशन से उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पत्नी ने स्वास्थ्य की चिंता जताई थी, इसलिए उनकी दवाइयां और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola