Arvind Kejriwal Claim On Avadh Ojha : दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पटपड़गंज से आप उम्मीदवार अवध ओझा को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अवध ओझा के नामांकन पर पेच फंस सकता है।
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि BJP धांधली करके और बेईमानी से दिल्ली का चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि वे दो मुद्दों को लेकर आज 3 बजे चुनाव आयोग जाएंगे। उनके साथ आतिशी, भगवंत मान, संजय सिंह, राघव चड्ढा भी जाएंगे। पहला मुद्दा- अवध ओझा का ग्रेटर नोएडा में वोटर कार्ड बना है। अवध ओझा ने दिल्ली में वोट बनवाने के लिए 26 दिसंबर को फॉर्म 6 भरा था, लेकिन उन्हें वहां से कोई जवाब नहीं आया। किसी ने उनसे कहा कि उनका वोटर कार्ड बना हुआ, ऐसे में उन्हें फॉर्म 6 नहीं, फॉर्म 8 भरना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : ‘मेरे साथ मां कालकाजी का आशीर्वाद’, CM आतिशी ने मंदिर में टेका माथा, रोड शो के बाद भरेंगी नामांकन
क्या अवध ओझा को अयोग्य करने के लिए दोबारा आदेश आया? : केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि अवध ओझा ने 7 जनवरी को फॉर्म 8 भर दिया। कानून के मुताबिक, फॉर्म 8 भरने के लिए 7 जनवरी लास्ट डेट थी। चुनाव आयोग के मैनुअल में कहा गया है कि आखिरी डेट ऑफ नॉमिनेशन से 10 दिन पहले तक फॉर्म 6 या फॉर्म 8 भरे जा सकते हैं। ऐसे में उन्होंने लास्ट डेट 7 जनवरी को आवेदन कर कहा कि उनका वोट दिल्ली में ट्रांसफर किया जाए। दिल्ली चुनाव आयोग की सीईओ ने एक आदेश जारी किया कि 7 जनवरी अंतिम तिथि है, लेकिन 24 घंटे में ही उन्होंने दूसरा आदेश जारी किया कि लास्ट डेट 6 जनवरी है। आखिर दूसरा आदेश क्यों जारी किया गया? क्या अवध ओझा को चुनाव लड़ने से अयोग्य करने के लिए दोबारा आदेश जारी किया गया?
यह भी पढ़ें : Delhi Election में AAP-BJP के बीच पोस्टर वार, अरविंद केजरीवाल का दिखा नया अवतार
फर्जी वोटरों को लेकर भी ECI से करेंगे शिकायत : पूर्व सीएम
उन्होंने कहा कि वे अवध ओझा को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलेंगे और मांग करेंगे कि उनका वोटर कार्ड ग्रेटर नोएडा से दिल्ली में ट्रांसफर किया जाए। दूसरा मुद्दा- बीजेपी के वोट घोटाले में स्थानीय डीएम भी शामिल हैं। बीजेपी के कई सांसदों के सरकारी बंगले से 30-40 वोट बनाने की अर्जियां दी गई हैं। जिन BJP सांसदों के यहां पिछले 10-11 साल से मात्र 2-4 वोट थे, वहां चुनाव के 15-20 दिन पहले 30-40 वोट बनवाने के आवेदन कैसे आ गए? स्थानीय निर्वाचन अधिकारी (DM) भी इन लोगों के वोट बनाने का मन बना चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा और महाराष्ट्र में धांधली करके चुनाव जीते होंगे, लेकिन दिल्ली में ऐसा होने नहीं देंगे। इस मुद्दे को भी चुनाव आयोग के सामने रखेंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
8 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
20 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
23 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines