Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरम है। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली रैली के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा हमला किया। उन्होंने पूछा कि क्या यूपी में 24 घंटे बिजली आती है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में पहली रैली की, जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद अरविंद केजरीवाल का जवाब आया और उन्होंने सीएम योगी से पूछा कि यूपी में डबल इंजन की सरकार है तो फिर क्यों नहीं 24 घंटे बिजली आती है। उत्तर प्रदेश में 10-10 घंटे के पावर कट लगते हैं और 400 यूनिट का बिजली बिल 4000 रुपये आता है, जबकि दिल्ली में जीरो बिल आता है।
यह भी पढे़ं : अरविंद केजरीवाल की पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटी, Delhi Police ने क्यों उठाया ये कदम?
यूपी में स्कूलों की हालत खराब है : अरविंद केजरीवाल
उन्होंने यूपी की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में योगी आदित्यनाथ ने यूपी में शिक्षा के लिए क्या काम किया? आज भी UP में स्कूल टाट पट्टी पर चल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली आए हैं। उनसे पूछना चाहते हैं कि यूपी में सरकारी स्कूलों की हालत इतनी खराब है, उनकी सरकार को 10 साल से ज्यादा हो गए हैं, वो सरकारी स्कूलों को ठीक नहीं कर पाए हैं।
यह भी पढे़ं : Delhi Elections: क्या अरविंद केजरीवाल यमुना में स्नान करेंगे? पहली रैली में बोले CM योगी
…दिल्ली से शिक्षा मंत्री को भेज देंगे : पूर्व सीएम
दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि अगर उन्हें जरूरत पड़े तो वे दिल्ली से अपने शिक्षा मंत्री को भेज देंगे। वे उत्तर प्रदेश को सिखाएंगे कि सरकारी स्कूलों को कैसे ठीक किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी 20 राज्यों में सत्ता में है, उनके सभी 20 राज्यों में सरकारी स्कूलों की हालत खराब है। अगर बीजेपी कहे तो वे अपने शिक्षा मंत्री को बीजेपी राज्यों में भेज देंगे, ताकि बीजेपी भी सीख सके और अपने राज्यों में सरकारी स्कूलों को ठीक कर सके।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
8 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
9 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
12 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
14 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
15 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
16 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
17 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
18 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
18 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines