CM Atishi And Sanjay Singh PC On Arvind Kejriwal Attack : दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर शनिवार को हमला किया गया। इसे लेकर सीएम आतिशी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि बीजेपी के गुंडों द्वारा यह हमला किया गया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर हमला हुआ। भाजपा के गुंडों द्वारा हमला किया गया। सब ने वीडियो देखा और इतने बड़े पत्थर से उनकी गाड़ी पर फेंका गया कि अगर किसी को लग जाता है तो वह जानलेवा हो सकता था। कौन हैं वो लोग? जिन्होंने अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर हमला किया।
यह भी पढ़ें : Video: ‘करावल नगर में टक्कर का मामला है’, जनता ने बताया- क्या है चुनाव का मूड?
CM आतिशी ने आरोपियों के बताए नाम
आतिशी ने तस्वीर दिखाते हुए कहा कि मारपीट के वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति का नाम शैंकी है और वह भाजपा का उपाध्यक्ष है। वह अपने क्षेत्र में प्रवेश वर्मा का पोस्टर लगाता है और उनके प्रचार में भी नजर आता है। राहुल उर्फ शैंकी अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। केजरीवाल की गाड़ी पर हमले मामले में रोहित त्यागी नाम का व्यक्ति भी शामिल था। वह भी प्रवेश वर्मा के चुनाव प्रचार में एक्टिव रहता है और उसके खिलाफ भी 3 एफआईआर दर्ज हैं। तीसरे व्यक्ति का नाम सुमित है, जिस पर डकैती के दौरान हत्या का प्रयास का केस दर्ज है।
हार्डकोर अपराधी हैं ये तीनों आरोपी : आतिशी
उन्होंने आगे कहा कि ये सारे मुकदमे क्या दिखाते हैं। भाजपा के जिन 3 गुंडों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया, वे एक अपराधी हैं। आतिशी ने आरोप लगाया कि चुनाव की हार की बौखलाहट से बीजेपी अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला करवा रही है।
यह भी पढ़ें : केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थरबाजी, प्रवेश वर्मा बोले- ‘बीजेपी कार्यकर्ताओं को रौंदा’
संजय सिंह ने भी उठाए सवाल
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये हत्यारे और डकैत नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में क्या कर रहे हैं? इनका क्या मकसद है? किसी पर हत्या तो किसी पर डकैती का मुकदमा दर्ज है। बीजेपी इनके जरिए चुनाव जीतना चाहती है। आए दिन अरविंद केजरीवाल पर हमला कराए जा रहे हैं। कल का हमला अरविंद केजरीवाल की हत्या का प्रयास था। इस हमले में दिल्ली की पुलिस भी शामिल है। अगर पुलिस शामिल नहीं होती तो अबतक आरोपी गिरफ्तार हो गए होते।
संबंधित खबरें
दिल्ली के कनॉट प्लेस में रविवार को खुलेंगी दुकानें, 'ड्राई डे' भी खत्म; CJP नेताओं को छोड़कर सभी प्रदर्शनकारी रिहा
1 min agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
18 mins agoदिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन खोले गए, इंटरचेंज की सुविधा भी जारी
20 mins agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
2 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
3 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
6 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
6 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
6 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
6 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines