Anti Smog Mist System : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर ग्रेप स्टेज-4 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। इस बीच उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोमवार को द्वारका में अभूतपूर्व एंटी-स्मॉग मिस्टिंग सिस्टम का शुभारंभ किया। पहली स्टेटिक एंटी-स्मॉग पहल का उद्देश्य खतरनाक वायु प्रदूषण से निपटना है। एलजी ने खुद ही एंटी स्मॉग मिस्ट स्प्रे के ट्रायल रन की निगरानी की।
राजधानी में खतरनाक वायु प्रदूषण और एक्यूआई का स्तर 1000 के आसपास होने के कारण दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एंटी स्मॉग मिस्ट स्प्रे के ट्रायल रन का निरीक्षण किया। इसके बाद एलजी ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है और लोग परेशान हैं। डीडीए ने एक बहुत ही सफल प्रयोग किया। यहां करीब 550 मीटर में बिजली के खंभों पर एंटी स्मॉग मिस्ट सिस्टम लगाया गया है। अभी तक 3-4 दिनों की टेस्टिंग में बताया गया है कि यहां करीब 20 प्रतिशत प्रदूषण कम हुआ है। अभी 550 मीटर का पैच है।
यह भी पढे़ं : दिल्ली महिला आयोग के सभी संविदा कर्मचारी क्यों हुए बर्खास्त? LG का बड़ा एक्शन
4 और जगहों पर लगेगा यह सिस्टम
उन्होंने आगे कहा कि अब डीडीए द्वारा इसका विस्तार 4 और जगहों पर किया जाने वाला है। उन्हें पूरा भरोसा है कि अगर धीरे-धीरे पूरी दिल्ली में ऐसे सिस्टम लगाने की कोशिश की जाए तो दिल्ली के प्रदूषण में काफी फर्क आ सकता है। उपराज्यपाल ने कहा कि पहले इसे द्वारका क्षेत्र में एक प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया। सफल होने पर इसे पूरे शहर में अपनाया जाएगा।
बिजली के 14 खंभे पर लगे मिस्टिंग नोजल
एंटी स्मॉग मिस्ट स्प्रे के ट्रायल रन के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण के 550 मीटर क्षेत्र की पहचान की गई है। इसके तहत बिजली के 14 खंभों पर मिस्टिंग नोजल लगाए गए हैं। हर खंभे पर 30 मिस्टिंग नोजल हैं। एनईईआरआई आसपास की वायु गुणवत्ता पर एंटी-स्मॉग मिस्टिंग सिस्टम के प्रभाव का आकलन करने के लिए अध्ययन करेगा।
यह भी पढे़ं : यमुना प्रदूषण से निपटने के तरीकों से खुश नहीं LG वीके सक्सेना, हरियाणा के मुख्यमंत्री से की बात
चार बड़े-बड़े पानी के टैंक भी मौजूद
मिस्टिंग ऑपरेशन के लिए 5,000 लीटर क्षमता वाले पानी के चार बड़े टैंकों को लगाया गया है। यह टैंक उत्पन्न होने वाले मिस्ट के प्रभाव और शुद्धता को सुनिश्चित रखने के लिए आरओ ट्रीटेड पानी की सप्लाई करते हैं। टैंक में बचे हुए पानी का उपयोग सड़क के किनारे लगे पौधों को पानी देने में किया जाएगा।
संबंधित खबरें
सीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
2 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
4 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
6 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
6 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
8 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
9 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
11 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
13 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines