New Delhi: दिल्ली पुलिस ने इंद्रपुरी में 11 साल के दिव्यांश की हत्या के मामले में आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया। इसके लिए पुलिस ने नजफगढ़ और नांगलोई इलाके 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपी महिला अपने प्रेमी की बेवफाई से नाराज थी और उसका बदला लेने के लिए उसने अपने प्रेमी के बेटे जितेंद्र की गला घाेंटकर हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – धार्मिक पहचान छिपाकर महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने वालों की खैर नहीं, नया कानून लाई मोदी सरकार
यह है मामला
बता दें कि पूजा और जितेंद्र 2019 से प्यार में थे। जितेंद्र ने पूजा से अपनी पत्नी को तलाक देकर साथ रहने का वादा किया था। लेकिन 2022 आते-आते दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और फिर दोनों अलग-अलग रहने लगे। जितेंद्र फिर से अपने पत्नी और बेटे के साथ रहने लगा। पूजा इसी बात से नाराज थी और जितेंद्र से इस बेवफाई का बदला लेना चाहती थी। इसी क्रम में उसने जितेंद्र के बेटे की हत्या कर दी।
काॅमन फ्रेंड से निकलवाया जितेंद्र के घर का पता
पूजा मौके की फिराक में थी। पहले उसने अपने किसी मित्र से जितेंद्र का घर का पता निकाला और उसके बाद 10 अगस्त को जितेंद्र के घर पहुंच गई। घर पहुंचने पर उसने पाया कि घर पर कोई नहीं है और जितेंद्र का 11 वर्षीय बेटा दिव्यांश बेड पर सो रहा था। पूजा को लगता था कि उसके प्यार के बीच में दिव्यांश कांटे की तरह था इसलिए उसने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया। बेड पर सो रहे दिव्यांश की गला घोंटकर हत्या कर दी।
पुलिस ने खंगाले 300 सीसीटीवी फुटेज
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जरूरी साक्ष्य जुटाए और जांच में जुट गई। इसके लिए पुलिस ने करीब-करीब 300 जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद पुलिस ने हत्या के 3 दिन बाद बक्करवाला से आरोपी पूजा को अरेस्ट कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने दिव्यांश की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 hr agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
2 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
3 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
4 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
4 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
5 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
15 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
18 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines