Delhi School Close: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश का 40 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। इस बार 153 मिमी बारिश हुई है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। ताजा हालात को देखते हुए मेयर शैली ओबेरॉय ने 11 जुलाई को दिल्ली के सभी स्कूलों के बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं, शिक्षा निदेशालय के तहत सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी से पांचवीं कक्षा के छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है।
दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने सोमवार को ट्विटर पर घोषणा की कि भारी बारिश और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी अलर्ट के मद्देनजर, एमसीडी द्वारा सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी स्कूल मंगलवार 11 जुलाई को छात्रों के लिए बंद रहेंगे। इससे पहले 10 जुलाई सोमवार को भी बारिश के चलते स्कूल बंद किए गए थे।
https://twitter.com/ANI/status/1678411347359416322?s=20
कलका-शिमला और अंबाला रूट पर ट्रेन संचालन ठप
बारिश का ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ा है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने बताया कि पिछले 2-3 दिन के बारिश की वजह से नदी, नाले , नहर उफान पर हैं और पानी ट्रैक पर आ गया है। ऐसी स्थिति में हम यातायात को बंद कर देते हैं। शनिवार शाम से कलका-शिमला लाइन बंद हुई, कल शाम को अंबाला की रूट पर पुल पर पानी आ गया था तो उसे बंद किया गया। अभी कुरुक्षेत्र के आगे जाना मुश्किल है। हम लोग निगरानी कर रहे हैं जैसे पानी का लेवल कम होगा हम ट्रेन संचालन शुरू करेंगे।
खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। यमुना में खतरे का निशान 204.50 मीटर है। सोमवार दोपहर 1 बजे तक यमुना का जलस्तर 204.63 मीटर दर्ज किया गया। बताया गया है कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 1,90,837 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
5 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
7 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
8 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
9 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
11 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
12 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines