Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली में हवा एक बार फिर बिगड़ गई है. प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंचा हुआ है और इसकी वजह ग्रैप-4 के पाबंदियां हटना है. हवा की स्पीड धीमी होने से भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में बढ़ोतरी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज दिल्ली के करीब 17 इलाकों में AQI 400 से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ है, जो गंभीर कैटेगरी का AQI है. वहीं नोएडा में भी रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 415 रहा.
दिल्ली के इन शहरों में 400 से ज्यादा AQI
आज 28 दिसंबर दिन रविवार को मुडंका में AQI 412, नरेला में 422, नेहरू नगर में 435, ओखला में 424, पटपड़गंज में 423, पुनकाबी बाग में 414, RK पुरम में 417, रोहिणी में 422, शादीपुर में 440, विवेक विहार में 430, वजीरपुर में 432, आनंद विहार में 445 (सबसे प्रदूषित), अशोक विहार में 422, बवाना में 420, द्वारका सेक्टर में 406, ITO चौक पर 401 और जहांगीरपुरी में 430 है. इतने ज्यादा AQI के साथ यह सभी इलाके प्रदूषण के रेड जोन में हैं.
दिल्ली में एक बार फिर से छाया घना कोहरा
देश की राजधानी दिल्ली में आज स्मॉग के साथ फॉग की मोटी चादर भी नजर आई, यानी आज दिल्ली में घना कोहरा भी छाया, जिस वजह से एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी शून्य होने से उड़ानें प्रभावित हुईं. दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर रविवार तड़के 1:30 बजे विजिबिलिटी 700 मीटर दर्ज की गई, जो अगले 3 घंटे में और घटकर जीरो रह गई. घने कोहरे के कारण कई उड़ानों के लेट होने पर यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जांच लें.
दिल्ली में प्रदूषण के चलते लोगों के लिए सलाह
मौसम वैज्ञानिकों और अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में बिगड़ती हवा का कारण ठंडा मौसम, शांत हवाएं और घनी धुंध हैं, जिससे प्रदूषक जमीन के करीब ही फंसे रहते हैं. मौजूदा मौसमी परिस्थितियों के चलते ही खराब वायु गुणवत्ता का यह चक्र जारी रहने की संभावना है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बच्चों, बुजुर्गों और श्वसन संबंधी समस्याओं से ग्रस्त लोगों लोगों को लंबे समय तक बाहर रहने से बचने और मास्क पहनने की सलाह है.
इस हफ्ते और घनी धुंध छाने का अलर्ट रहेगा
IMD ने राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते और घनी धुंध छाने का अलर्ट जारी किया है. दिन में धूप निकलने के आसार हैं, लेकिन ठिठुरन बनी रहेगी, वहीं सुबह और रात को शीतलहर चलने से ठंड बढ़ेगी. पश्चिमी विक्षोभ के असर से सुबह-शाम हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है.
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
11 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
11 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
16 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
20 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines