AI Impact Summit 2026: देश की राजधानी दिल्ली में कल 16 फरवरी से AI इम्पैक्ट समिट शुरू हो रहा है, जिसमें पूरी दुनिया से कई जानी मानी हस्तियां, टेक कंपनियों के CEO एवं देशों के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा लेंगे। भारत मंडपम में 5 दिन चलने वाले इस इवेंट में करीब 2 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। AI इम्पैक्ट समिट टेक्नोलॉजी वर्ल्ड का सबसे बड़ा इवेंट है, जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है। विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर इवेंट की जानकारी सामने आई है।
इतने लोग समिट में शिरकत करने आएंगे
बता दें कि समिट में 20 से ज्यादा देशों के जाने-माने नेता और 45 से ज्यादा देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आएंगे। 7 देशों के राष्ट्रपति, 2 देश के उपराष्ट्रपति और 9 देश के प्रधानमंत्री समिट को जॉइन करेंगे। दुनियाभर के देशों की बड़ी टेक कंपनियों के CEO और उनका मालिक भी समिट में आएंगे। वहीं इवेंट और इसमें आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। करीब 10000 पुलिस जवानों को इवेंट और मेहमानों की सुरक्षा में तैनात किया गया है।
समिट में क्या करेंगे मेहमान और एक्सपर्ट?
समिट 3 सूत्रों People, Planet, Progress यानी लोग, पृथ्वी, प्रगति पर आधारित होगा. समिट में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पर परस्पर सहयोग की संभावनाओं को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। AI प्लेटफॉर्म को एक दूसरे के लिए किफायती बनाने, इस्तेमाल करने के लिए आसान बनाने, इसके भविष्य, विकास और पृथ्वी की रक्षा करने में इसके इस्तेमाल पर मंथन किया जाएगा। दुनियाभर के टेक इंजीनियर, पॉलिसी क्रिएटर्स, इनोवेटर और एक्सपर्ट AI के भविष्य की संभावनाएं तलाशेंगे।
इन देशों के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति आएंगे
विदेश मंत्रालय के अनुसार, AI समिट में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, एस्टोनिया के राष्ट्रपति आलार कारिस, स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलन शिरकत करेंगे। वहीं गुयाना के उपराष्ट्रपति भरत जगदेव और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिलाय भी समिट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
ये 9 प्रधानमंत्री और कंपनियों के CEO आएंगे
विदेश मंत्रालय के अनुसार, AI समिट में आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे, क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ऑर्पो, स्पेन के पेड्रो प्रधानमंत्री सांचेज, ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक स्कूफ, कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री ओलजास बेक्टेनोव और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम भी आएंगे। वहीं अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई, OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन, गूगल डीपमाइंड के CEO डेमिस हसाबिस, एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई भी समिट में शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
6 mins agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
1 hr agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
2 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
3 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
4 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 hrs agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
8 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
11 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines