Actress Renuka Shahane: रोजाना लाखों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने वाला दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) अक्सर अपने ट्वीटर हैंडल पर जानकारी और सुझाव के साथ कुछ न कुछ नया शेयर करता रहता, जिससे लोग उससे जुड़े रहें। इसके साथ ही सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक हो, क्योंकि दिल्ली मेट्रो के प्लेटफार्म पर अक्सर हादसे होते रहे हैं। इसके पीछे वजह यह है कि लोग सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करते हैं।
लोगों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने की कड़ी में बुधवार को भी डीएमआरसी ने सलमान खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ की गीत की पंक्तियां ‘लो चली मैं देवर की बारात ले के…’ की तर्ज पर एक्ट्रेस रेणुका शहाणे की फोटो लगाकर लिखा है- ‘ले मेट्रो लो चली मैं’ लिखा है।
लोग मानें रेणुका की सलाह
इसके साथ ही यह भी लिखा है कि जितनी जल्द हो दिल्ली मेट्रो के भीतर दाखिल हो जाओ। दरअसल, डीएमआरसी इसके जरिये कुलमिलाकर अपना प्रचार कर रहा है और लोगों को सलाह दे रहा है कि जल्द से जल्द मेट्रो के भीतर दाखिल हो जाओ। इसमें रेणुका शहाणे की वही फोटो लगाई है, जिसमें वह सलमान खान, माधुरी दीक्षित के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
ब्लॉकबस्टर थी ‘हम आपके हैं कौन’
यहां पर बता दें कि 90 के दशक में आई सलमान खान और माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने प्रेम (सलमान खान) की भाभी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने 90 के दशक में जमकर कमाई की थी। सलमान और रेणुका शहाणे की यह इकलौती फिल्म है, जिसमें दोनों ने साथ का किया है।
डीएमआरसी ने पोस्ट की शेर-ओ-शायरी
वहीं, इसी कड़ी में अब DMRC ने गंदगी के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए कविता की पंक्तियों का सहारा लिया है। ताजा ट्वीट में डीएमआरसी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है- ‘मेट्रो परिसर आप सभी के लिए बना है, कृपया ध्यान दें, मेट्रो में गंदगी फैलाना सख्त मना है।’ इसके साथ ही DMRC ने लोगों से अपील की है कि वे भी इस विषय पर शेर-ओ-शायरी और दो लाइन की कविता लिखकर भेजें, जिससे अन्य लोग भी जागरूक हों। इसके बाद लोग लगातार डीएमआरसी के पास दो-दो पंक्तियों की कविता भेज रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
2 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
4 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
5 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
6 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
6 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
8 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
11 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
22 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines