हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Delhi News: तपती धूप में भी था लोगों का हुजूम, रैली में आए लोगों ने की दिल्ली सरकार के कामों की सराहना

विज्ञापन
फाइल फोटो

AAP Maha Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को हुई आम आदमी पार्टी की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। आप ने ये रैली केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ की थी। आप का आरोप है कि केंद्र सरकार दिल्ली की चुनी हुई सरकार को काम नहीं करने देना चाहती है। झुलसा देने वाली गर्मी भी लोगों को रैली स्थल तक पहुंचने से नहीं रोक सकी। सुबह से ही रामलीला मैदान में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

चिलचिलाती धूप से बेपरवाह रैली में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग 

मैदान में गर्मी होने के चलते जगह-जगह कूलर और पंखे रखे हुए थे। चिलचिलाती धूप से बेपरवाह रैली में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों नजर आएग। मैदान में जहां तक नजर गई हर तरफ आप पार्टी की टोपी पहनें लोग दिख रहे थे। कई लोग पेड़ों के नीचे सड़कों पर खड़े थे। कुछ ने कड़ी धूप से बचने के लिए अपने सिर को रूमाल से ढक लिया और चेहरे पर पानी के छींटे मारते दिखे।

“केजरीवाल जिंदाबाद” और भाजपा सरकार विरोधी नारे लगाए

मैदान के अंदर कई लोग कूलर और पंखे के पास खड़े थे तो कुछ कागज के पंखे का इस्तेमाल करते नजर आए। वहीं, रैली में आप कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर लाइन लगाकर समर्थकों को पानी के पाउच और बोतलें बांटी। आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने हाथ में तिरंगा ले रखा था और अपने अरविंद केजरीवाल की फोटो समेत आप का झंडा पकड़ा था। प्रदर्शनकारियों ने “केजरीवाल जिंदाबाद” और भाजपा सरकार विरोधी नारे लगाए, उनकी सामूहिक आवाज रामलीला मैदान के आसपास की सड़कों पर गूंज रही थी।

विज्ञापन

गरीब लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है

इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार “शहर में गरीब लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, 68 वर्षीय आप समर्थक मुख्तार बेग ने कहा, “मेरे पोते पहले एक निजी स्कूल में पढ़ते थे। हमने उन्हें पिछले साल करोल बाग के सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित कर दिया था। हमने कभी नहीं सोचा था कि सरकारी स्कूल इतनी अच्छी शिक्षा दे सकते हैं।” रैली में अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान  और पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल भी शामिल हुए।

दिल्ली के लोगों ने उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का अनुभव किया 

रैली में आए दक्षिणी दिल्ली के एक 45 वर्षीय व्यवसायी नवीन कुमार ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के उत्थान के प्रयासों की सराहना की। कुमार ने कहा, “मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पताल आम आदमी के लिए वरदान रहे हैं। मैंने व्यक्तिगत रूप से उनके द्वारा प्रदान की जाने वाली उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का अनुभव किया है।

विज्ञापन

राजनीतिक खेल में लगे हुए

पश्चिमी दिल्ली की 40 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता आरती गुप्ता ने कहा कि “एलजी और बीजेपी शहर सरकार द्वारा की गई प्रगति को रोकने के लिए एक राजनीतिक खेल में लगे हुए हैं। गुप्ता ने कहा, “हमारी सरकार के मामलों में एलजी का दखल अरविंद केजरीवाल द्वारा किए जा रहे अच्छे कामों में बाधा डालने का एक बड़ा प्रयास है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola