Delhi News: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में पानी की भारी कमी को लेकर मचे हाहाकार को लेकर भाजपा पर तीखे हमले किए। ‘‘आप’’ दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मची है। चार इंजन की भाजपा सरकार पानी के प्रबंधन में पूरी तरह फेल है। इन गर्मियों में सरकार ने एक भी नया ट्यूबवेल नहीं लगवाया। पानी की भारी किल्लत को लेकर लोग भाजपा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।
दिल्ली के कई इलाकों में पानी की भारी कमी
‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में पानी की भारी किल्लत के मुद्दे पर रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बने चार महीने होने वाले हैं। किसी भी नई सरकार के लिए चार महीने काफी समय होता है, ताकि वह अपने राज्य के लिए कुछ नया और बेहतर कर सके। मगर जून के महीने में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पानी की इतनी भारी कमी है कि लोग हाथ जोड़ रहे हैं। दिल्ली में ऐसी भीषण पानी की कमी कभी नहीं देखी गई।
दो-दो घंटे लाइन में लगकर मिल रहा पानी
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर विधानसभा में पानी की भारी कमी है। देवली विधानसभा में लोग पानी की कमी को लेकर जल बोर्ड के दफ्तर पर धरना दे रहे हैं। एक हफ्ते पहले वहां लोगों ने जल बोर्ड के दफ्तर के बाहर मटके फोड़े हैं। बदरपुर विधानसभा के लोग पूरी रात पानी के लिए जागते हैं। ट्यूबवेल के पानी के लिए भी दो-दो घंटे लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ता है, तब जाकर लोग पानी भर पाते हैं। नए इलाकों में पानी पहुंचाना तो दूर की बात है, जिन इलाकों में पहले पर्याप्त पानी आता था, वहां भी भाजपा सरकार पानी नहीं दे पा रही है। भाजपा और एलजी आम आदमी पार्टी की सरकार पर पानी के कुप्रबंधन का आरोप लगाते थे तो अब ये लोग पानी का प्रबंधन क्यों नहीं कर पा रहे?
पूरी दिल्ली में पानी को लेकर मचा त्राहिमाम
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि तुगलकाबाद विधानसभा में भी पानी की कमी है और पहले जो 40-46 टैंकर आते थे, वो भी आधे कर दिए गए हैं। छतरपुर और मेहरौली में भी पानी की कमी चल रही है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बिजवासन और पालम में पानी की भारी दिक्कत है। नॉर्थ दिल्ली में तिमारपुर, मॉडल टाउन, आदर्श नगर और बुराड़ी में भी पानी की दिक्कत है। पश्चिमी दिल्ली में हरिनगर, रजौरी गार्डन और जनकपुरी में भी पानी की समस्या बनी हुई है। पूरी दिल्ली में आज पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मची है। ग्रेटर कैलाश के कई इलाकों में, जहां वर्षों से पानी आता था, अब वहां भी पानी नहीं आ रहा है। पानी की स्थिति, जो पहले ठीक हो गई थी, वह अब पूरी तरह खराब हो चुकी है। टैंकरों की व्यवस्था भी खराब हो गई है।
कितने नए ट्यूबवेल लगाए गए?
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हर सरकार गर्मियों से पहले समर एक्शन प्लान के तहत ट्यूबवेल लगाती थी। मैं दिल्ली की भाजपा की सरकार से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने कितने ट्यूबवेल लगवाए? वह उन ट्यूबवेलों की बात नहीं कर रहे, जो विधायकों ने अपने फंड से लगवाए। विधायकों को 5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड दिया गया था, ताकि यह काम हो सके। इस गर्मी में समर एक्शन प्लान के तहत कितने नए ट्यूबवेल लगाए गए? इसका जवाब सरकार को देना चाहिए।
4 इंजन की सरकार भी पानी पहुंचाने में विफल
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज भी दिल्ली में 100 एमजीडी पानी की कमी बताई जा रही है। केंद्र से लेकर दिल्ली तक भाजपा की सरकार है। चार इंजन की सरकार होने के बावजूद भाजपा हरियाणा और केंद्र से पानी नहीं ला पा रही। भाजपा और दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) पहले कहते थे कि दिल्ली में पानी की कोई कमी नहीं, बस प्रबंधन की दिक्कत है। अब वह प्रबंधन क्यों नहीं कर पा रहे? एलजी अपनी ही सरकार को पानी का प्रबंधन समझाएं। आज दिल्ली में पानी की विकट स्थिति है। लोग जगह-जगह मटके फोड़कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार गहरी नींद में सो रही है।
हर मोर्च पर भाजपा सरकार फेल
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की सरकार में पिछली गर्मियों तक जिन इलाकों में पानी आता था, वहां अब पानी नहीं आ रहा। इसलिए पानी के प्रबंधन की भारी कमी है। हम नए इलाकों की तो बात ही नहीं कर रहे हैं। हम यह नहीं कह रहे हैं कि भाजपा ने नए इलाकों को पानी नहीं दिया। अंबेडकर नगर, देवली, तुगलकाबाद, ग्रेटर कैलाश और मॉडल टाउन जैसे इलाकों में पहले पानी की स्थिति ठीक थी, अब वहां स्थिति खराब हो गई है।
मॉडल टाउन में भी पानी की भारी कमी
वहीं, पूर्व विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा कि हमारी विधानसभा मॉडल टाउन में भी पानी की भारी कमी है। तीन दिन पहले लोगों ने मटके फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। खिलौना बाग, लाल बाग, राजपुरा गांव और गुरु नानक गली ओल्ड कॉलोनी में पानी की भारी कमी है। राणा प्रताप बाग बी ब्लॉक में गंदा पानी आ रहा है और रूपनगर में भी लोगों ने शिकायत की है। दिल्ली के लोग अब समझ रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने वेस्ट मैनेजमेंट बेहतर किया था, जबकि भाजपा की सरकार न पानी दे पा रही है, न बिजली, और न ही स्कूलों की फीस बढ़ोतरी रोक पा रही है। चार इंजन की यह सरकार चौतरफा फेल साबित हुई है।
संबंधित खबरें
GRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
9 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
15 hrs agoदिल्ली-NCR में में GRAP-1 लागू, जानें किन-किन चीजों पर लगा बैन?
15 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को मिली बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने किया रिहा
16 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
17 hrs agoदिल्ली में घर का सुनहरा मौका, 14.95 लाख से शुरू फ्लैट, मिल रही 25% छूट
18 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
18 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
18 hrs agoद्वारका में CM रेखा गुप्ता ने दिया बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश
20 hrs ago'CM की मीटिंग को प्रायोरिटी दें', दिल्ली सरकार का अधिकारियों को निर्देश
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines