AAP Leader of Opposition: दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी ने आज आप पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान कर दिया। आप विधायक दल की बैठक में कालकाजी विधानसभा से विधायक और पूर्व सीएम आतिशी नेता प्रतिपक्ष चुनी गईं। अब दिल्ली विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच रोचक फाइट देखने को मिलेगी क्योंकि नेता सदन यानी सीएम भी महिला है और नेता प्रतिपक्ष के तौर पर आप ने महिला का चुनाव किया है।
बता दें कि इससे पहले आतिशी दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के पद छोड़ने के बाद उन्हें सीएम बनाया गया था। बतौर सीएम उनके कामकाज से पार्टी के अंदर उनका कद बढ़ा। बता दें कि इसी महीने हुए विधानसभा चुनाव में आप पार्टी को हार मिली थी। पार्टी ने लगातार तीन चुनाव जीतने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज थी लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव में उसे मात्र 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा।
हार की समीक्षा कर रही आप
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में आप संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज जैसे दिग्गज नेता चुनाव हार गए। हालांकि आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव जीत गईं। बीजेपी ने महिला को सीएम बनाया हैं। ऐसे में अब आप ने महिला नेता प्रतिपक्ष बनाकर बीजेपी को कड़ी टक्कर देने का मन बना लिया है।
ये भी पढ़ेंः DDA: दिल्ली में बेचे जा रहे 8310 सस्ते फ्लैट! बुकिंग से लेकर रकम जमा करने तक का अपडेट यहां देखें
आप पार्टी विधानसभा चुनाव में हार के बाद समीक्षा कर रही है। समीक्षा के बाद पार्टी जिला और वार्ड स्तर के पदाधिकारियों को बदल सकती है। ताकि एमसीडी चुनाव में जीत दर्ज की जा सकें। आप पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने नए सिरे से संगठन के सभी पदों का पुनर्गठन किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Delhi: CM रेखा गुप्ता के बाद उनके मंत्री भी एक्शन में, आशीष सूद ने अधिकारियों को फटकारा
संबंधित खबरें
छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
52 mins agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
14 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
14 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
17 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
19 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
20 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
21 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
23 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines