AAP leader Gopal Rai allegation on BJP: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी की ओर से भेजे गए नोटिस को लेकर ‘आप’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने ईडी से नोटिस पर कुछ प्रश्नों के जवाब मांगे थे, जिसका जवाब ईडी को देना चाहिए था, लेकिन जवाब देने भाजपा के प्रवक्ता आए, जबकि भाजपा कहती है कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र है, उनका हमसे कोई लेना-देना नहीं है।
‘ईडी से नोटिस लिखवाती है भाजपा’
गोपाल राय का कहना है कि अगर जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं तो फिर उनको ही जवाब देना चाहिए, भाजपा जवाब क्यों दे रही है? उनका आरोप है कि भाजपा खुद ईडी से नोटिस लिखवाती है। जब उस पर प्रश्न खड़े होते हैं तो ईडी कहीं गलत बयानी न कर दे इसलिए भाजपा जवाब देने आ जाती है।
कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज ईडी ने नोटिस जारी करके बुलाया था, केजरीवाल ने अपना जवाब भेजकर ईडी से नोटिस वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि उन्होंने ईडी से कुछ चीजों पर जवाब भी मांगा है, साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं था कि ईडी उनको एक गवाह के रूप में बुला रही है या एक संदिग्ध के रूप में बुला रही है।
भाजपा की सोची समझी रणनीति
गोपाल राय ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी तय करना चाहती है कि कौन कहां आएगा, कौन कहां चुनाव प्रचार करेगा, कौन सी पार्टी चुनाव प्रचार नहीं करेगी, कौन सी पार्टी किसके साथ गठबंधन करेगी। इससे स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा ने सोची समझी रणनीति के तहत राजनीतिक दुर्भावना की मंशा से अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार करने का षड्यंत्र किया है। इसकी स्पष्टता इससे हुई जब भाजपा के सांसद मनोज तिवारी के नोटिस आने से एक दिन पहले सार्वजनिक तौर पर यह ऐलान किया कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार होने से कोई रोक नहीं सकता है। गोपाल राय का कहना है कि भाजपा की मंशा है कि अरविंद केजरीवाल को आगामी चुनाव में कहीं जाने न दिया जाए।
एजेंसियों का दुरुपयोग ना हो
गोपाल राय ने भाजपा से निवेदन के स्वर में कहा कि इस देश के लोगों ने आपकी सरकार बनाकर इस देश को चलाने का मौका दिया है। देश के लोगों के लिए कुछ करिए, एजेंसियों का दुरुपयोग करके अगर आप चुनाव जीतने का सपना देख रहे हैं, तो भारत के इतिहास में न यह कभी संभव हुआ है और न भविष्य में संभव हो सकता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
7 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
20 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
23 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines