Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और तगड़ा झटका लगा है। एक और विधायक ने पार्टी छोड़ दी। साथ ही उन्होंने अपने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया। इससे पहले सात विधायकों ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया था। बताया जा रहा है कि ये वो विधायक हैं, जिन्हें इस बार दिल्ली चुनाव में टिकट नहीं मिला।
एक ही दिन में आम आदमी पार्टी के 8 विधायकों ने इस्तीफा दिया। पहले 7 विधायकों ने पार्टी छोड़ी और अब 8वें विधायक ने भी आप से त्यागपत्र दे दिया। मादीपुर विधायक गिरीश सोनी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ी और फिर विधानसभा स्पीकर को विधायक पद से इस्तीफा सौंप दिया है।
यह भी पढे़ं : दिल्ली चुनाव से पहले AAP को लगा तगड़ा झटका, एक साथ 7 विधायकों ने छोड़ी पार्टी
जानें विधायकों ने आप पर क्या लगाया आरोप?
विधायकों ने आम आदमी पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई। किसी विधायक ने कहा कि आप अपनी विचारधारा से पूरी तरह से भटक गई है और अब यह भ्रष्टाचार युक्त पार्टी बन गई। वहीं, अन्य विधायक ने कहा कि तीन बार दिल्ली की सत्ता में आने के बाद भी आम आदमी पार्टी ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए।
यह भी पढे़ं : दिल्ली का रण जीतने के लिए BJP ने बनाया ये सॉलिड प्लान, NDA के सांसदों को दिया टास्क
देखें आप से इस्तीफा देने वाले विधायकों की लिस्ट
गिरीश सोनी, विधायक मादीपुर
रोहित मेहरौलिया, विधायक त्रिलोकपुरी
मदन लाल, विधायक कस्तूरबा नगर
राजेश ऋषि, विधायक जनकपुरी
भावना गौड़, विधायक पालम
पवन शर्मा, विधायक आदर्श नगर
बीएस जून, विधायक बिजवासन
नरेश यादव, विधायक महरौली
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 hr ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
12 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
15 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
18 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
19 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
19 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
21 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
21 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines