Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरम है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति बना ली है। वरिष्ठ नेता भी वोटरों के पास जाकर अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। आप और भाजपा दोनों पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ पोस्टर जारी कर रही हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर दिल्ली चुनाव में जीत का दावा किया। इसे लेकर आप ने नया पोस्टर जारी किया है।
AAP ने जीत का किया दावा
आम आदमी पार्टी ने एक्स पर पार्टी का नया पोस्टर पोस्ट किया, जिसमें दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल नए अवतार में नजर आए। यह पोस्टर 8 फरवरी ‘फतेह’ के नाम से जारी किया गया है, जिसमें अरविंद केजरीवाल की तस्वीर लगी है। आप ने पोस्ट जारी कर लिखा कि 8 फरवरी को इतिहास रचा जाएगा। दिल्ली वाले फिर केजरीवाल लाएंगे।
यह भी पढ़ें : Video: ‘नाली के अंदर पानी का कनेक्शन’, दिल्ली के झुग्गीवालों ने सुनाई आपबीती
बीजेपी ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आप सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर में लिखा है कि 2,026 करोड़ के शराब घोटाले का सरगना महाठग अरविंद केजरीवाल। 5 फरवरी को दिल्ली की जनता हिसाब करेगी। साथ ही इस पोस्टर में अरविंद केजरीवाल की तस्वीर भी लगी हुई है।
यह भी पढ़ें : ‘झुग्गियों की जगह पर किसके मकान?’, अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह पर किया पलटवार
पोस्टरों को लेकर सियासत तेज
दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में इन दोनों पोस्टरों को लेकर चर्चा तेज है और इसे लेकर राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण पर 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, जबकि 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
42 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
21 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines