Assembly Elections 2023 Results : देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। जनता ने किस राज्य में किस पार्टी को अपना समर्थन दिया है? यह चुनावी परिणामों से साफ हो गया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है तो तेलंगाना में कांग्रेस और मिजोरम में जेडपीएम की सरकार बनी है। 3 राज्यों के चुनाव में एक ऐसी राष्ट्रीय पार्टी ने भी ताल ठोंका था, जिसे नोटा ने हरा दिया है।
दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने भी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपने उम्मीदवारों को उतारा था। पार्टी को गुजरात और गोवा की तरह ही तीनों राज्यों में खाता खुलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। AAP ने तीनों राज्यों में 215 प्रत्याशियों को टिकट उतारा था, लेकिन अधिकांश उम्मीदवारों की जमानत ही जब्त हो गई है। चुनाव में आम आदमी पार्टी की इतनी खराब स्थिति थी कि पार्टी को नोटा से भी कम वोट मिले हैं।
यह भी पढ़ें : Telangana Election Result 2023: 15 डॉक्टर, जो बने विधायक, अस्पतालों के बाद अब विधानसभा से करेंगे जनसेवा
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
नोटा से कम मिला वोट
अगर चुनाव आयोग द्वारा जारी किए आंकड़ों पर नजर डालें तो नाटो को तीनों राज्य मध्य प्रदेश में 0.99 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 1.27 प्रतिशत और राजस्थान में 0.96 प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की स्थिति नोटा से भी खराब रही है। पार्टी को तीनों राज्यों में एक प्रतिशत से कम वोट मिले हैं। जहां पार्टी ने मध्य प्रदेश में 0.51 प्रतिशत और राजस्थान में 0.38 प्रतिशत वोट प्राप्त किए हैं तो वहीं छत्तीसगढ़ में 0.94 प्रतिशत मत मिले हैं।
लोगों को पसंद नहीं आया दिल्ली-पंजाब मॉडल
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीनों राज्यों में चुनाव प्रचार और रैलियां की थीं। उनके साथ पंजाब के सीएम भी कई रोड शो किए थे। चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी जनसभाओं में जनता के सामने दिल्ली और पंजाब मॉडल पेश किया, लेकिन जनता को उनका मॉडल पसंद नहीं आया। आपको बता दें कि चुनाव आयोग से आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है।
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
2 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
5 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
8 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
9 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
12 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
12 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
14 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines