हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

40 किमी की स्पीड से चल रहीं हवाएं, चमक रही बिजली, गरज रहे बादल; दिल्ली NCR में बारिश

Aaj Ka Mausam : दिल्ली एनसीआर में मौसम ने शुक्रवार की शाम को अचानक से करवट ली। कई इलाकों मे जमकर बादल बरस रहे हैं और तेज हवाएं भी चल रही हैं। आईएमडी ने अगले दो दिनों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बारिश।

Aaj Ka Mausam : देश की राष्ट्रीय राजधानी में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार की शाम बारिश हो रही है। 40 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाएं चल रही हैं और बिजली चमक रही है। साथ ही बादल भी गरज रहे हैं। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही अलर्ट जारी किया था।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भीषण बारिश हो रही है। दिन में लोगों ने जमकर होली खेली तो शाम को बारिश ने भिगाया। दिल्ली और आसपास के जिले नोएडा-गाजियाबाद में जमकर बादल बरस रहे हैं। इसे लेकर पहले ही आईएमडी की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया था।

यह भी पढे़ं : आएगी आंधी, गिरेंगे ओले, भीषण गर्मी भी पड़ेगी, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में बर्फबारी-बारिश का अलर्ट

विज्ञापन

दिल्ली के मंडी हाउस से बारिश का वीडियो

फिरोजशाह रोड में हो रही बारिश 

दिल्ली एनसीआर में दिन में आसमान साफ था और तेज धूप निकली थी, लेकिन शाम का मौसम खुशनुमा हो गया। फिरोजशाह रोड में हो रही बारिश का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन

कनॉट प्लेस आउटर रिंग रोड में बरसात हो रही है, वहां से भी वीडियो सामने आया है।

अगले 2 दिन भी बरसेंगे बादल

आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 से 35 डिग्री और 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच है। आईएमडी ने दिल्ली एनसीआर में 15-16 मार्च को बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : सावधान! हीटवेव का अलर्ट, 45 डिग्री पहुंचा तापमान, होली के दिन बारिश की फुहारों से भीगेंगे दिल्ली-यूपी समेत ये राज्य

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola