Aaj ka mausam: दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में अब ठंड बढ़ने लगी है, यहां सुबह-शाम के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने सोमवार दोपहर अलर्ट जारी कर बताया है कि दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत एनसीआर में 5 से 7 नवंबर के बीच तड़के फॉग पड़ेगा। यहां अलग-अलग जिलों में अधिकतम 12Kmph की स्पीड से ठंडी हवाएं चलेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर में अगले तीन दिन आसमान साफ रहेगा। यहां खासकर सुबह के समय दक्षिण पूर्व दिशा की तरफ से तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा सुबह, देर शाम और रात में फॉग पड़ेगा। ऐसे में वाहन चालकों को सलाह है कि अपनी कार की हेडलाइट और फॉग लाइट दुरुस्त रखें। वहीं, स्कूटी और दोपहिया सवार ठंड से बचने के लिए अपने साथ जैकेट रखें और अपने लेन में वाहन चलाएं।
ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री की फिसली जुबान, नीतीश कुमार को बोल गए देश का प्रधानमंत्री
5 नवंबर को अलग-अलग शहरों में घना कोहरा पड़ने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर में दोपहर के मुकाबले सुबह और शाम को ठंड रहेगी। यहां 5 से 7 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। प्रदूषण और ठंड के चलते सांस संबंधी बीमारी से ग्रसित लोगों, बुजुर्ग और छोटे बच्चे तड़के सैर करने से बचें। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 5 नवंबर को अलग-अलग शहरों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है।
इन 5 राज्यों में पड़ेगी तेज बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 5 से 10 नवंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश पड़ने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें: बच सकती थी 36 यात्रियों की जान? ड्राइवर की इस गलती के कारण 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
4 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
3 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
3 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
6 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
6 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
8 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
8 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines