Dwarka Pilot Case: दिल्ली के द्वारका में एक महिला पायलट और उसके पति की भीड़ ने पिटाई कर दी। आरोप है कि दंपति ने घर में 10 साल की नाबालिग घरेलू नौकरानी को रखा था। दंपति नाबालिग को प्रताड़ित भी करते थे। इसकी जानकारी के बाद भीड़ पायलट के घर पहुंची और दंपति की पिटाई कर दी।
जानकारी के मुताबिक, महिला का पति भी एयरलाइन कर्मचारी है। पायलट दंपति के पड़ोसियों को जानकारी मिली थी कि उनके घर में मौजूद नाबालिग घरेलू नौकरानी को प्रताड़ित किया जाता है। बुधवार को पायलट दंपति के पड़ोसी उनके घर पहुंचे और उनकी पिटाई कर दी। महिला पायलट और उसके पति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
यह भी पढ़ें: Weather Live Update: हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश जारी; दिल्ली में यमुना ने फिर पार किया खतरे का निशान, IMD का अलर्ट
वीडियो में कैद हुई घटना में भीड़ को महिला पायलट और उसके पति की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान महिला पायलट वाले ड्रेस में दिख रही है। दंपति के घऱ के बाहर पहुंची भीड़ में मौजूद महिलाओं ने आरोपी महिला पायलट को घर से खींच कर निकाल लिया और जमकर उसकी पिटाई की।
दो महीने पहले दंपति ने नाबालिग को काम पर रखा था
दंपति ने दो महीने पहले नाबालिग को घरेलू सहायिका के रूप में काम पर रखा था। शारीरिक शोषण का मामला तब सामने आया जब लड़की के एक रिश्तेदार ने उसके शरीर पर चोट के कई निशान देखे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने से पहले सुबह करीब 9 बजे द्वारका स्थित दंपति के आवास के बाहर गुस्साई भीड़ जमा हो गई। गुस्साई भीड़ ने पायलट और उनके पति की पिटाई कर दी।
पुलिस ने बताया कि जांच से पता चला कि 10 वर्षीय लड़की पिछले दो महीनों से दंपति के लिए घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी। उसे कथित तौर पर पीटा गया था। लड़की के रिश्तेदार ने आज यह देखा, जिसके कारण भीड़ जमा हो गई और दंपति के आवास पर उनके साथ मारपीट/हाथापाई की गई।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, नाबालिग लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। साथ ही आईपीसी की धारा 323,324,342 और बाल श्रम अधिनियम, 75 जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात: पीएम मोदी ने एलजी से की बात, एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
नाबालिग के शरीर पर मिले चोट के निशान
द्वारका के डीसीपी एम हर्ष वर्धन ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद हम मौके पर पहुंचे और पाया कि 10 साल की एक लड़की को एक दंपति ने घरेलू सहायिका के रूप में रखा है। उसकी मेडिकल जांच की गई जिसमें कुछ चोटें और जलने के निशान सामने आए हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है। पति-पत्नी दोनों को हिरासत में ले लिया गया है और गिरफ्तार किया जा रहा है। बच्ची की काउंसलिंग की गई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
7 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
11 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
11 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
15 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
15 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
18 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
18 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
20 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines