नई दिल्ली: कुतुब मीनार पर मालिकाना हक के मामले में साकेत कोर्ट आज अपना सुनाएगा फैसला। साकेत कोर्ट तय करेगा कि महेंद्र ध्वज सिंह की याचिका पर सुनवाई की जाए या नहीं। याचिकाकर्ता महेंद्र ध्वज सिंह ने मालिकाना हक का दावा किया है। हालांकि पिछली सुनवाई के दौरान पूजा के अधिकार वाले याचिकाकर्ता और एएसआइ (ASI) पक्ष ने मालिकाना हक वाली अर्जी का जमकर विरोध किया।
दरअसल कुंवर महेंद्र ध्वज प्रसाद सिंह ने कुतुब मीनार पर मालिकाना हक का दावा करते हुए याचिका दाखिल कर खुद को ‘तोमर राजा का वंशज’ बताया है। उन्होंने कुतुब-महरौली के आसपास की भूमि के स्वामित्व का भी दावा किया है। सुनवाई के दौरान महेंद्र ध्वज प्रताप सिंह के वकील ने कहा, सरकार ने 1947 में बिना हमारी अनुमति के पूरी प्रॉपटी पर कब्जा कर लिया।
वहीं एएसआई के वकील ने सुनवाई के दौरान कुंवर महेंद्र ध्वज प्रसाद सिंह की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि सुलतान बेगम ने लाल किले पर मालिकाना हक का दावा किया था, उस याचिका का हमने दिल्ली हाईकोर्ट में विरोध किया था। तब भी कोर्ट ने माना था कि याचिका में की गई मांग का कोई आधार नहीं बनता है। लिहाजा याचिका को खारिज कर दिया था। इसी तरह कुतुबमीनार पर मालिकाना हक का दावा करने वाले कुंवर महेंद्र ध्वज प्रसाद सिंह की भी याचिका खारिज कर दी जाए।
आपको बता दें कि हिंदू संगठन का कहना है कि 27 हिंदू देवी-देवताओं और जैन मंदिरों को तोड़कर कुतुबमीनार का निर्माण कराया गया। इसलिए कुतुबमीनार परिसर पर पूजा करने की अनुमति दी जाए। हिंदू संगठन की ओर से इस मामले में कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई चल रही है।
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
44 secs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
31 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
1 hr agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
1 hr agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
2 hrs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
2 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
5 hrs agoLIVE: 'राहुल गांधी के आरोप निराधार...', सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान
9 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
17 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines