हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, 15 अगस्त से पहले 2000 कारतूस बरामद, 6 गिरफ्तार

विज्ञापन

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने पटपड़गंज इलाके से 2000 जिंदा कारतूसों को बरामद किया है। पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले एक बड़े गैंग के 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली की आनंद विहार इलाके में दो संदिग्ध है जिसके पास हथियार हो सकता है। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल इन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि ये 2 हजार कारतूस की सप्लाई कहां और किसे करने जा रहे थे। पुलिस को आशंका है कि इन कारतूसों का इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए ही सप्लाई की जा रही थी।

विज्ञापन

आपको बता दें कि 15 अगस्त को लेकर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। लाल किले समेत पूरी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola