दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने हॉस्पिटैलिटी कंपनी टेकओवर मामले में FIR दर्ज की, करीब 87 करोड़ की हेराफेरी की जांच दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक हॉस्पिटैलिटी कंपनी के कथित टेकओवर और करोड़ों रुपये की फंड हेराफेरी के मामले में FIR दर्ज की है. यह मामला हिमाचल प्रदेश की एक कंपनी से जुड़ा है, जिसमें सिंगापुर की कंपनी Zion Universal Pte. Limited ने धोखाधड़ी और साजिश के गंभीर आरोप लगाए हैं.
शिकायत के मुताबिक, Zion Universal की Sedar Himalayan Paradise Pvt. Ltd. में फरवरी 2025 तक करीब 99.98 फीसदी हिस्सेदारी थी. आरोप है कि बिना उसकी मंजूरी के यह हिस्सेदारी घटाकर 47.67 फीसदी कर दी गई, जबकि IHHR Hospitality Pvt. Ltd. ने 52.34 फीसदी नियंत्रण हासिल कर लिया. बाद में कंपनी का नाम बदलकर IHHR Hospitality (Himachal) Private Limited कर दिया गया.
FIR में धैर्य चौधरी, चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रकाश कपूर और IHHR Hospitality Pvt. Ltd. के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश रोहितभाई मेहता के नाम शामिल हैं. शिकायत में कहा गया है कि फर्जी एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) दिखाई गईं, कंपनी के रिकॉर्ड में हेरफेर किया गया और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) के पोर्टल पर बिना अनुमति के फाइलिंग की गई.
जांच के दौरान एक 87 करोड़ रुपये के लेन-देन का भी खुलासा हुआ है. आरोप है कि IHHR Hospitality ने जो रकम Sedar Himalayan Paradise को भेजी, वह Shanti Hospitality Pvt. Ltd. के जरिए घुमाकर फिर IHHR तक पहुंचा दी गई. इसे फंड राउंड-ट्रिपिंग का मामला माना जा रहा है.
EOW ने इस केस में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल और आपराधिक साजिश शामिल हैं. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है.
संबंधित खबरें
दिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
6 mins agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
18 mins agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
36 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 hr agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 hr agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 hrs ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
3 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
3 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines